Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Picnic Spot: बिहार की यह जगह पिकनिक मनाने के लिए है नंबर वन, नए साल पर परिवार के साथ ले सकते हैं मजा

    Updated: Fri, 27 Dec 2024 04:01 PM (IST)

    Bihar Famous Tourist Places बिहार में नए साल पर पिकनिक पर जाना चाहते हैं तो रोहतास का दुर्गावती जलाशय आपके लिए सबसे शानदार पिकनिक स्पॉट हो सकता है। यह ...और पढ़ें

    बिहार के रोहतास का दुर्गावती जलाशय (जागरण फोटो)
    बिहार के रोहतास का दुर्गावती जलाशय (जागरण फोटो)

    अजय कुमार तिवारी, चेनारी (रोहतास)। Bihar News: रोहतास और कैमूर की सीमा पर स्थित दुर्गावती जलाशय प्राकृतिक सौंदर्य और इतिहास का अनूठा संगम बन गया है। कैमूर पहाड़ी की कोड़ में यह जलाशय तथा इससे सटे पहाड़ी पर शेरगढ़ का भूमिगत किला अपनी प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व के कारण पर्यटकों को आकर्षित करने लगे है।

    पहाड़ी के बीच अवस्थित यह जलाशय नववर्ष और अवकाश के दिनों में पिकनिक मनाने वालों के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है। जलाशय के स्वच्छ निर्मल जल और आसपास के हरे-भरे वातावरण में सुकून के पल बिताने लोग दूर-दूर से आते हैं।

    नव वर्ष पर उमड़ती है भीड़ 

    नए साल के अवसर पर दुर्गावती जलाशय पर हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। 2014 में उद्घाटन के बाद से इसकी लोकप्रियता में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछली बार यहां सैकड़ों की संख्या में युवाओं की टोली डीजे और म्यूजिक सिस्टम के साथ धमाल मचाते हुए नजर आई थी। प्रशासन ने इस बार भी नववर्ष पर सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देने की योजना बनाई है।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

    नववर्ष पर पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और उत्पाद विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। चेनारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पुरुष और महिला पुलिस सादे लिवास में भी निगरानी को तैनात किए जाएंगे। शराबबंदी के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त नजर रखी जाएगी।चिकित्सा सुविधा के लिए एक एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी।

    खबरें और भी

    जलाशय का ऐतिहासिक महत्व 

    दुर्गावती जलाशय परियोजना की नींव 1976 में तत्कालीन उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम ने रखी थी। हालांकि विभिन्न राजनीतिक और प्रशासनिक अड़चनों के कारण इसका निर्माण 38 वर्षों तक अधर में लटका रहा। अंततः 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इसका उद्घाटन किया। यह जलाशय रोहतास और कैमूर जिलों के खेतों की सिंचाई के लिए वरदान साबित हुआ है।

    प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहर 

    दुर्गावती जलाशय कैमूर पहाड़ी की गोद में बसा है। यहां से सटे शेरगढ़ के भूमिगत किला के प्राचीर से जलाशय का विहंगम दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। इसके अलावा, भुड़कुड़ा का प्राचीन किला और आसपास के क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल भी पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं समेटे हुए हैं।

    जलाशय पर कैसे पहुंचे 

    यह जलाशय रोहतास जिला मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर और चेनारी प्रखंड मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पहुंचने के लिए शिवसागर-चेनारी मार्ग या कैमूर जिले के सबार-भीतरी बांध से होकर पहुंचा जा सकती है।