विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: रोहतास के दुर्लभ काले हिरणों पर तस्करों की टेढ़ी नजर, सींग व खाल के लालच में बेजुबानों की ले रहे जान

By brajesh pathakEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 27 Sep 2023 07:29 PM (IST)Updated: Wed, 27 Sep 2023 10:14 PM (IST)

लुप्त हो रहे संरक्षित वन्य जीव काला हिरण पर तस्करों की नजर टेढ़ी है। हाल ही में रोहतास के चेनारी ...और पढ़ें

रोहतास में काले हिरणों की संख्या तीन सौ से अधिक।
रोहतास में काले हिरणों की संख्या तीन सौ से अधिक।

HighLights

  1. रोहतास के काला हिरणों पर तस्करों की टेढ़ी नजर।
  2. सींग व खाल के लालच में बेजुबानों की ले रहे जान।
  3. रोहतास में काले हिरणों की संख्या तीन सौ से अधिक।

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास): लुप्त हो रहे संरक्षित वन्य जीव काले हिरणों पर तस्करों की नजर टेढ़ी है। रोहतास में ये केवल वन क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि मैदानी भागों में भी काफी संख्या में पाए जा रहे हैं।

इनके संरक्षण के लिए कानून बनने के बाद भी सुरक्षा के ठोस बंदोबस्त नहीं होने से तस्करों की नजर उनपर टेढ़ी है। आए दिन तस्कर उनके सींग व खाल को महंगे दाम पर बेच रहे हैं।

रोहतास जिले के नौहट्टा, रोहतास, तिलौथू, चेनारी के पहाड़ी भागों के अलावा करगहर, कोचस, दिनारा, दावथ, राजपुर, सासाराम प्रखंड में भी काले हिरण पाए जाते हैं।

उनकी संख्या की गणना करने के लिए अबतक कोई ठोस योजना नहीं चलाई गई। जिससे वन विभाग भी अनुमान लगा उनकी संख्या निर्धारित करता रहा है।

काला हिरण शिकार मामले में थानाध्यक्ष समेत 7 पर FIR

हाल ही में चेनारी में काला हिरण शिकार मामले में थानाध्यक्ष समेत सात लोगों पर प्राथमिकी कराई गई है। जिसमें दो की गिरफ्तारी भी हुई है। थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

क्या था पूरा मामला

15 सितबंर को चेनारी वन क्षेत्र से काला हिरण की हत्या कर उसका सिंग व छाल आदि एक वाहन से जब्त किया गया।

हालांकि तस्करों पर कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष शंभू कुमार पर सवाल भी उठे। उन्हें लापरवाही के मामले में एसपी ने निलंबित कर पुलिस लाइन वापस बुला लिया।

पहले भी जा चुकी है दुर्लभ बेजुबान की जान

इसके पूर्व 29 अप्रैल 2020 को राजपुर के बघैला थाना के पड़रिया गांव में एक काले हिरण को मार डाला गया। इसमें भी थाना का वाहन चालक नीरज कुमार दूबे को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के हवाले किया था। उसने काले हिरण को मारने के बाद उसके कीमती सींगों को किसी तेज धार वाले हथियार से काट दिया था।

रोहतास जिला के वन क्षेत्र के अलावा मैदानी भागों में बड़ी संख्या में काले हिरण हैं। करगहर, कोचस, सासाराम, राजपुर, नोखा, दिनारा, दावथ क्षेत्र में भी काले हिरण पाए जा रहे हैं। हालांकि उनकी गिनती अबतक नहीं हुई है। अनुमानत: इनकी संख्या कई सौ तक भी हो सकती है। डीएफओ ने कहा कि वन्य जीव अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर आरोपी को सात साल तक की सजा का प्रविधान है।

मनीष कुमार वर्मा, डीएफओ रोहतास

अधिक जानने के लिए क्लिक करें- Black Deer Hunting Case: काला हिरण शिकार मामले में थानाध्यक्ष को SP ने किया निलंबित, जांच में मिली ये चीजें

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: ठाकुर के कुएं में उतरी बिहार की सियासत, मनोज झा की 'कविता' पर राजपूतों ने छेड़ा संग्राम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।