भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप के घर बजेगी शहनाई; CM सम्राट चौधरी ने घर पहुंचकर दी बधाई
भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के घर शादी की तैयारियां चल रही हैं, जिसके लिए सीएम सम्राट चौधरी उनके पैतृक गांव बड्डी पहुंचे और बधाई दी। 21 जून को तिलक समारोह ...और पढ़ें

आकाशदीप और उनकी मां के साथ सीएम सम्राट चौधरी।
HighLights
सीएम सम्राट चौधरी ने आकाशदीप के घर जाकर बधाई दी।
भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप की शादी की तैयारियां जोरों पर।
21 जून को तिलक समारोह, 24 जून को वाराणसी में शादी।
संवाद सूत्र, शिवसागर (रोहतास)। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के घर इन दिनों शादी की तैयारियों की धूम मची हुई है।
शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव में 21 जून को आयोजित होने वाले उनके तिलक समारोह से पहले प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार की दोपहर बड्डी गांव पहुंचे। गांव के बाहर बने हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम सीधे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के घर सीधे पहुंचे।
भाजपा विधायक ने किया स्वागत
हैलीपैड पर उनका स्वागत औरंगाबाद के भाजपा विधायक विक्रमनारायण सिंह, चेनारी विधायक मुरारी गौतम, सासाराम के पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद समेत अन्य भाजपा नेताओं ने किया।
डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार भी उपस्थित थे।आकाशदीप के घर पर उनकी मां लडूमा कुंअर ने शाल ओढ़ाकर सीएम का स्वागत किया।

वहीं आकाशदीप ने मुख्यमंत्री को बुके देकर उनका स्वागत किया। आकाशदीप के परिवार के अन्य सदस्य भी सीएम से मिले।
सीएम आकाशदीप की 24 जून को वाराणसी में होने वाली शादी के लिए बधाई भी देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को ले बड़ी गांव में स्थित आकाशदीप के घर और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
21 जून को आकाशदीप का तिलक समारोह बड्डी गांव में होगा। मंगलवार की सुबह से ही सीएम के आगमन के मद्देनजर अधिकारियों की टीम बड्डी गांव पहुंच गई थी।
जानकारी के अनुसार सीएम करीब आधे घंटे तक आकाशदीप के घर पर रुके। इसके बाद वे वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- आकाशदीप की मां ने CM के कान में क्या कहा? सुनकर सम्राट ने लगाए ठहाके; बड्डी गांव की मुलाकात बनी चर्चा का विषय