Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में चुनाव प्रचार पर निकले कांग्रेस नेता का मिला शव, टूटे हुए थे दांत; हत्या की आशंका

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 09:32 PM (GMT+05:30)

    रोहतास के नौहट्टा में कांग्रेस नेता वीर कमलेश सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उनका शव करमडीहा गांव के पास एक गड्ढे में पाया गया, जिसके चलते ...और पढ़ें

    शव को देखने के लिए उमड़ी भीड़। (जागरण)

    शव को देखने के लिए उमड़ी भीड़। (जागरण)

    HighLights

    1. कांग्रेस नेता का शव बरामद

    2. हत्या की आशंका जताई गई

    3. पुलिस जांच में जुटी

    संवाद सूत्र, नौहट्टा (रोहतास)। थाना क्षेत्र के करमडीहा गांव के उत्तर सड़क किनारे पानी के गड्ढे में कांग्रेस नेता टरपा निवासी वीर कमलेश सिंह 63 वर्ष का शव रविवार की सुबह बरामद हुआ।

    सिर सड़क किनारे पानी में था। भौंह के पास से खून निकला था तथा दांत टूटा हुआ था। हत्या की आशंका को लेकर पुलिस को सूचना दी गई।

    इसके बाद जब तक थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार पहुंचते, तब तक ग्रामीण शव को निकालकर सड़क पर रख दिए थे। थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया।

    बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम वे कांग्रेस पार्टी के पर्चा के साथ बैजलपुर की ओर गए थे। उन्हें घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पुलिया के पास करीब सात बजे शाम  बैठे देखा गया था।

    रात में वीर कमलेश घर नहीं लौटे थे। सुबह में उनका शव करमडीहा गांव के उत्तर में देखा गया। एसडीपीओ टू वंदना मिश्र को स्वजनों ने बताया कि वीर कमलेश से किसी की दुश्मनी नहीं थी। वे नशा का सेवन भी करते थे तथा कभी कभार घर पर रात में भी नहीं लौटते थे।

    चुनाव का समय चल रहा है, जिसके कारण रात में उनकी खोजबीन नहीं की गई। एसडीपीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना संभव है।

    ग्रामीणों के अनुसार वीर कमलेश कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता थे तथा आत्मा व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष भी रह चुके थे। पिछले दिनों कांग्रेस की बैठक में कहा था कि जिला में 10 हजार से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह द्वारा बिना घूस के लोन दिलाए थे। वीर कमलेश की मृत्यु से टीपा गांव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मातमी माहौल छा गया है।