डीडीयू से सासाराम होते हुए गया के लिए दौड़ीं 2 स्पेशल ट्रेनें, हजारों यात्रियों का सफर हुआ आसान
दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने सासाराम के रास्ते डीडीयू से गया जंक्शन के लिए दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाईं।

डीडीयू से सासाराम होते हुए गया के लिए दौड़ीं 2 स्पेशल ट्रेनें, हजारों यात्रियों का सफर हुआ आसान
HighLights
दीपावली पर यात्रियों के लिए दो विशेष ट्रेनें शुरू की गईं।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय से गया तक सीधी सेवा प्रदान की।
सासाराम मार्ग से हजारों यात्रियों को घर पहुंचने में मदद।
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। दीपावली के दिन यात्रियों को अपने घर तक पहुंचने में सुविधा के उद्देश्य से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा रविवार को सासाराम के रास्ते पीडीडीयू से गया जंक्शन के लिए दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जो चंदौली मझवार, भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी आनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज स्टेशन पर रूकते हुए गंतव्य तक गई
मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देश पर यात्रियों की संख्या एवं उनकी आवाजाही की स्थिति की लगातार निगरानी की गई। यात्रियों की आवश्यकता को देखते दो स्पेशल ट्रेन का परिचालन सुनिश्चित किया गया।
इसका उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा कर डीडीयू पहुंचने वाले ऐसे यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय यात्रियों को भी गयाजी की ओर स्थित उनके गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करना था। दोनों स्पेशल ट्रेनों के प्रस्थान से पहले स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रेलकर्मियों की टीम तैनात की गई थी।
पहली स्पेशल ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह 10:25 बजे गया जंक्शन के लिए रवाना हुई, जिसमें लगभग 3000 यात्रियों ने प्रस्थान किया। दूसरी स्पेशल ट्रेन दोपहर 15:20 बजे रवाना हुई, जिसमें लगभग 900 यात्रियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया जंक्शन की ओर प्रस्थान किया।
इस प्रकार दोनों ट्रेनों से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से कुल लगभग 3900 यात्रियों ने गया जंक्शन की ओर यात्रा की।
यह भी पढ़ें- त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़ से मिलेगी निजात, हरदोई से होकर चलेगी चंडीगढ़-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर भागलपुर से आनंद विहार के लिए वन-वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, विक्रमशिला के रूट और ठहराव पर चलेगी