रोहतास में पोखरे के पास मिट्टी में दबी मिली सरकारी दवाइयां, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
रोहतास के दिनारा में चचरीयां पोखरा के पास भारी मात्रा में सरकारी दवाएं मिट्टी में दबी मिलीं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर स्वास ...और पढ़ें

पोखरे के पास मिट्टी में दबी मिली सरकारी दवाइयां
HighLights
दिनारा में पोखरे के पास मिलीं भारी मात्रा में दवाएं।
प्रारंभिक जांच में दवाएं एक्सपायरी पाई गईं, जांच जारी।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, विधायक का बयान।
संवाद सूत्र, दिनारा (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के समहुती पंचायत अंतर्गत विश्रामपुर के पास चचरीयां पोखरा से शुक्रवार को भारी मात्रा में स्वास्थ्य विभाग की दवाइयों के बरामद होने से इलाके के लोगों के बीच सनसनी फैल गई जहां लोग आपस में तरह तरह के चर्चा करने लगे।
ग्रामीणों द्वारा सूचना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी दवाइयों को एकत्रित कर दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनके बैच नंबर, निर्माण तिथि तथा एक्सपायरी तिथि की जांच की जा रही है।
गड्ढा खोदकर कुछ सामान छुपाया गया
स्थानीय वार्ड सदस्य दीपू सिंह ने बताया कि बभनडीहां गांव के कुछ युवक शुक्रवार को पोखरा के पास क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान देखा कि पोखरा में एक जगह गड्ढा खोदकर कुछ सामान छुपाया गया था और ऊपर से नई मिट्टी डाल दी गई थी। युवकों को शक होने पर उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाई, तो वहां भारी मात्रा में स्वास्थ्य विभाग की दवाइयां छुपाकर रखी हुई मिली । ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पीएचसी प्रभारी डॉक्टर राघवेंद्र कुमार को दी सूचना मिलते ही हरकत में आए चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के पांच सदस्यों की टीम गठित कर जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया।
खबरें और भी
पीएचसी लाकर जांच प्रक्रिया शुरू
उनके साथ विश्रामपुर उप स्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ और एएनएम भी मौजूद थीं। टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी दवाइयों को सुरक्षित तरीके से एकत्र किया और पीएचसी लाकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
डॉ कुमार ने बताया की प्रारंभिक जांच में बरामद दवाइयां एक्सपायरी पाई गई हैं। फिलहाल सभी दवाइयों के बैच नंबर की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये दवाइयां किस स्वास्थ्य केंद्र से उठाव की गई है तथा इसे पोखरा में क्यों फेंका गया है।
संबंधित दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि यदि पुष्टि होती है कि ये दवाइयां दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से किन उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए उठाव किया गया है , तो संबंधित दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जांच की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है जिसका रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंप दी जाएगी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठाने लगे हैं।
लोगों का कहना है कि एक्सपायरी दवाइयों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के बजाय इस तरह पोखरा में फेंकना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरी घटना की जांच में जुटा हुआ है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
कहते हैं विधायक
स्थानीय विधायक आलोक कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि बिहार सरकार द्वारा लोगों की स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए दवाइयां उपलब्ध कराती है लेकिन दवाइयां को लोगों के बीच वितरित न कर उसे फेंकना दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को सूचित कर दी गई है दोषी पाए जाने पर निश्चित कार्रवाई होगी।