Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में वाहन चेकिंग कर रहे फर्जी दारोगा-सिपाही सहित 4 गिरफ्तार, नकली पिस्टल-राइफल भी बरामद

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 07:00 PM (IST)

    Bihar Police: डेहरी मुफसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दारोगा और सिपाही बनकर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उनके पास से ...और पढ़ें

    जब्त की गई स्कॉर्पियो। (जागरण)

    जब्त की गई स्कॉर्पियो। (जागरण)

    HighLights

    1. फर्जी दारोगा-सिपाही बनकर वाहन चेकिंग करते चार गिरफ्तार।

    2. बिना नंबर प्लेट स्कॉर्पियो, नकली राइफल-पिस्टल और वर्दी जब्त।

    3. रोहतास पुलिस ने गुप्त सूचना पर की बड़ी कार्रवाई।

    संवाद सहयोगी, डेहरी आन सोन (रोहतास)। डेहरी मुफसिल थाना के पहलेजा पावरग्रिड के पास शनिवार को पुलिस ने फर्जी दारोगा, सिपाही समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

    उनके पास से एक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो, दो लोहे एवं लकड़ी से बना नकली रायफल, पांच प्लास्टिक का बना हुआ पिस्टल, फायबर एवं लोहे से बना एक पिस्टल, दो सेट वर्दी, एक फायबर स्टिक, एक कांबेट पिट्ठू बैग, एक बैटन रोल और दो हालिस्टर जब्त किया गया है।

    ये सभी पुलिस के वेश में सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर जेल भेज दी।

    एसडीपीओ अतुलेश झा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की पहलेजा पावर ग्रिड के पास कुछ युवक पुलिस की वर्दी पहने वाहन चेकिंग तथा आते-जाते लोगो को रोक-टोक कर रहे हैं। जब वे वहां पहुंचे तो दो युवक पुलिस की वर्दी में व अन्य दो सादे ड्रेस में वहां चेकिंग अभियान चला रहे थे।

    बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो भी मिली

    वहीं, पर बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो भी खड़ी थी। एक युवक की पुलिस की वर्दी पर कंधे पर डबल स्टार लगा हुआ था तथा दूसरा बिना स्टार की वर्दी पहने हुआ था। दो सादे ड्रेस में थे। जब उन सभी से पूछताछ की गई तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया ना ही कार्य से संबंधित किसी तरह का पहचान पत्र दिखाया गया।

    एएसपी ने बताया कि चारों से नाम पता पूछने पर डबल स्टार लगाए हुए युवक ने अपना नाम शत्रुघ्न कुमार ग्राम शम्भू बिगहा थाना डेहरी मुफसिल का निवासी बताया। उसकी वर्दी के नेमप्लेट में सूर्य जी लिखा हुआ था।

    बिना स्टार वाली वर्दी पहने उसी गांव का राहुल कुमार तथा सादे लिबास में एक युवक इसी गांव का शशि कुमार जबकि एक युवक औरंगाबाद जिले के नरारी खोड़ निवासी प्रिंस कुमार बताया जाता है।

    इनके पास से दो लोहे एवं लकड़ी से बना नकली रायफल, पांच प्लास्टिक का बना हुआ पिस्टल, फायबर एवं लोहे से बना एक पिस्टल, दो सेट वर्दी, एक फायबर स्टिक, एक कांबेट पिट्ठू बैग, एक बैटन रोल और दो हालिस्टर जब्त किया गया है।

    खबरें और भी

    एएसपी ने कहा कि हाल में पुलिस वर्दी में घटित लूट की घटना को ले यह बड़ी कार्रवाई है। पुलिस वर्दी का उपयोग अनधिकृत रूप से करना अपराध है।