Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतास में गुप्ता धाम दर्शन के लिए निकले जवान और बेटी के कैनाल में डूबने की आशंका, लावारिस मिली बाइक

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 07:56 PM (IST)

    संझौली के तिलई गांव से गुप्ता धाम जा रहे पिता-पुत्री के बक्सर कैनाल में डूबने की आशंका जताई जा रही है। ...और पढ़ें

    रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)

    रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)

    HighLights

    1. पिता-पुत्री गुप्ता धाम जाते समय नहर में डूबे।

    2. बक्सर कैनाल किनारे लावारिस हालत में बाइक मिली।

    3. पुलिस और गोताखोरों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान जारी।

    संवाद सूत्र, संझौली (रोहतास)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तिलई गांव निवासी पिता-पुत्री के रविवार को बक्सर कैनाल में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

    दोनों बाइक से गुप्ता धाम दर्शन के लिए घर से निकले थे। तिलई गांव निवासी जनेश्वर राम के 50 वर्षीय पुत्र असम राइफल्स के जवान रामप्रकाश राम उर्फ नवाब जो छुट्टी पर घर आए हुए थे।

    अपनी 18 वर्षीय बड़ी बेटी सोनाली कुमारी के साथ रविवार को गुप्ता धाम के लिए निकले थे। गांव से कुछ दूरी पर बक्सर कैनाल के किनारे उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली।

    नहर के किनारे बाइक देख ग्रामीणों ने दोनों के डूबने की आशंका जताते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संझौली थानाध्यक्ष पूनम कुमारी पुलिस बल के साथ व बीडीओ प्रभा कुमारी मौके पर पहुंचीं।

    अधिकारियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नहर में पानी काफी गहरा है, जिससे खोजबीन में दिक्कतें आ रही हैं।

    हालांकि, गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। इस अनहोनी की आशंका से तिलई गांव में मातम और चिंता का माहौल है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में एक स्कूल ऐसा भी, जहां बाघ और भालू के खौफ में झुंड बनाकर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे