विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sasaram News: फर्जी डॉक्टर की करतूत, वीडियो कॉल पर बात करके कराई महिला की डिलीवरी; ऑपरेशन के दौरान मौत

Published: Thu, 10 Jul 2025 11:36 AM (IST)

रोहतास के काराकाट में एक फर्जी डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत ...और पढ़ें

फर्जी डाक्टर ने वीडियो कॉल पर बात कर प्रसूता का कर दिया ऑपरेशन (सांकेतिक तस्वीर)
फर्जी डाक्टर ने वीडियो कॉल पर बात कर प्रसूता का कर दिया ऑपरेशन (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. फर्जी डॉक्टर के अस्पताल को किया सील
  2. ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत का मामला

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। काराकाट के गोड़ारी में सोमवार को एक फर्जी चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिला के ऑपरेशन के तुरंत बाद मौत मामले में सीएस मणिराज रंजन ने सख्त कार्रवाई की है। स्वजनों की शिकायत पर आरोपित फर्जी चिकित्सक के अस्पताल को पुलिस ने बुधवार को सील कर दिया।

महिला की मौत

गोड़ारी बाजार स्थित नर्सिंग होम में सोमवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मृतका संगीता देवी के स्वजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

मृतका के स्वजन के अनुसार प्रसव वेदना से कराह रही संगीता को पीएचसी ले गए थे। कुछ देर बाद वहां के डाक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए सदर अस्पताल सासाराम के लिए रेफर कर दिया।

इस बीच उस अस्पताल से जुड़ी एक आशा उन्हें बेहतर इलाज का झांसा दे गोड़ारी बाजार के नर्सिंग होम में ले गई। वहां मौजूद फर्जी डॉक्टर ने किसी से मोबाइल पर वीडियो कॉल से बात कर महिला का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही प्रसूता की मौत हो गई।

पुलिस ने अस्पताल को किया सील

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया, जबकि चिकित्सक घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस द्वारा अस्पताल सील किए जाने के बाद से क्षेत्र में आशा की दलाली और फर्जी डॉक्टर की करतूत की चर्चा हो रही है।

सिविल सर्जन ने बताया कि फर्जी अस्पतालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, लगता है कि आरोपित नाम बदलकर दूसरे नाम से फिर अस्पताल खोल ले रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।