Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतास में बवाल: मजदूरी विवाद में दबंग ने बुजुर्ग को गोली मारकर किया अगवा; यूपी से अरेस्ट, लोगों ने घर-गाड़ियों में लगाई आग

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 01:44 PM (GMT+05:30)

    दिनारा के जोगिया गांव में मजदूरी विवाद में दबंग अजीत तिवारी ने 60 वर्षीय मजदूर चंदेश्वर चौधरी को गोली मारकर अगवा कर लिया। ग्रामीणों ने आक्रोश में आरोप ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मजदूरी विवाद में बुजुर्ग को गोली मारकर अगवा किया गया।

    2. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर और गाड़ियां जलाईं।

    3. मुख्य आरोपी अजीत तिवारी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार हुआ।

    संवाद सूत्र, दिनारा (रोहतास)। दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में मजदूरी का कार्य एक घर से छोड़कर दूसरे के यहां किए जाने के प्रतिशोध में मजदूर के पिता चंदेश्वर चौधरी (60 वर्ष) को गोली मार दी गई। गोली मारने का आरोप ग्रामीण अजीत तिवारी पर लगा है। 

    घटना के बाद घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से लेकर अजीत तिवारी भाग गया। पता नहीं चल सका है कि चंदेश्वर सिंह की हालत कैसी है और वे कहां हैं। 

    इधर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने अजीत तिवारी के घर को फूंक दिया है। ट्रैक्टर-हार्वेस्टर आदि में भी आग लगा दी है। घटनास्थल पर एसपी रौशन कुमार पहुंचे हुए हैं। कई थानों की पुलिस वहां कैंप कर रही है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। 

    Rohtas  2

    घर से बंदूक लाकर मार दी गोली 

    ग्रामीणों के अनुसार मनियारी निवासी चंद्रेश्वर चौधरी (60 वर्ष) अपने पड़ोसी केदार चौधरी के साथ बाइक से जोगिया गांव गए थे। चंदेश्वर चौधरी को देखते ही अजीत तिवारी ने उन्हें अपने दरवाजे पर बुलाया।

    जब तक कोई कुछ समझता, अजीत तिवारी अपने घर से बंदूक लेकर आया और उनपर गोली चला दी। खून से लथपथ चंदेश्वर को इसके बाद उसने अपनी गाड़ी में चढ़ाया और कहीं लेकर चला गया। 

    Rohtas 1

    (गांव पहुंचे एसपी रौशन कुमार।)

    घर में लगाई आग

    घटना के बाद सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने उसके घर में आग लगा दी। इसके बाद घर के परिसर में कार, ट्रैक्टर और हार्वेस्टर को भी जला दिया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास कर रही है। अजीत तिवारी के घर से दो बंदूक एवं गोलियां भी बरामद की गई है

    चंदेश्वर चौधरी की पत्नी बिमला देवी, पुत्र दीपक चौधरी, पृथ्वी चौधरी भी पहुंचे हुए हैं। एसपी रौशन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर बिक्रमगंज एसडीएम दिलीप कुमार, एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह समेत कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। 

    खबरें और भी

    यूपी से गिरफ्तार किया गया आरोपित 

    एसपी रौशन कुमार ने बताया कि इस घटना के आरोपित अजीत तिवारी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली से जख्मी चन्देश्वर चौधरी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

    पुलिस अजीत तिवारी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अजीत तिवारी के घर में कुछ महिलाएं भी थी जिन्होंने घटना और लोगों का आक्रोश देख अपने को कमरे में बंद कर दिया है। आक्रोशित लोगों द्वारा की जा रही पत्थरबाजी से कुछ ग्रामीण और पुलिस कर्मी भी जख्मी हुए है।