विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास में धारदार हथ‍ियार से अधेड़ की हत्‍या, गुस्‍साए लोगों ने 8 घंटे जाम रखी सड़क

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:26 PM (IST)

करगहर के डुमरा गांव में 51 वर्षीय जनार्दन तिवारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ...और पढ़ें

हत्‍या कर अधेड़ का शव फेंका। सांकेत‍िक तस्‍वीर

हत्‍या कर अधेड़ का शव फेंका। सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, करगहर  (रोहतास)। करगहर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में सोमवार की देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

मृतक 51 वर्षीय जनार्दन तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी डुमरा गांव के ही निवासी थे। घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार को हुई। इसके बाद सनसनी फैल गई। 

गुस्‍साए लोगों ने शव के साथ  डुमरा-करगहर सड़क जाम कर दिया। सुबह से शाम तक लोगों ने सड़क पर आवागमन बाध‍ित रखा। काफी समझाने के बाद पुलिस ने जाम हटवाया। इसके बाद शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया। 

हत्‍या कर गांव के बाहर फेंका शव 

स्वजन के अनुसार अपराधियों ने जनार्दन तिवारी की धारदार हथ‍ियार से हत्‍या कर दी और शव को गांव के बाहर फेंक दिया था।

सुबह में लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचाया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हत्‍या की घटना ने लोगों को आक्रोश‍ित कर दिया। 

लोग शव रखकर सड़क पर जमा हो गए और आवागमन बाध‍ित कर दिया। सूचना म‍िलने पर थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

एसडीओ के पहुंचने पर लोगों ने हटाया जाम 

लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। बाद में एसडीएम प्र‍िया रानी घटनास्‍थल पर पहुंचीं। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोग सड़क से हटे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया।

जांच के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलि‍स अलग-‍अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।