Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KK Pathak सर इनका दर्द कौन समझेगा? दिवाली-छठ के बाद भी शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, अब आप ही कुछ कीजिए

    By dhanjay kumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 05:37 PM (IST)

    दशहरा बीता फिर दिवाली बीती और अब छठ भी बीत गया लेकिन सासाराम के शिक्षकों को वेतन नहीं मिला। तीनों त्योहारों में इनके घर खुशियां नहीं आई। कर्ज लेकर शिक ...और पढ़ें

    KK Pathak सर इनका दर्द कौन समझेगा? दिवाली-छठ के बाद भी शिक्षकों को नहीं मिला वेतन
    KK Pathak सर इनका दर्द कौन समझेगा? दिवाली-छठ के बाद भी शिक्षकों को नहीं मिला वेतन

    जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। Bihar Teacher Salary दशहरा की तरह ही छठ-दिवाली पर जिले में शिक्षकों का वेतन नहीं मिल सका, जिससे अधिकतर शिक्षकों के यह दोनों त्योहार पूरी तरह से फीके साबित हुए। शिक्षकों का कहना है कि विभागीय अपर मुख्य सचिव (KK Pathak) के सख्त निर्देश के बाद भी दिवाली-छठ से पूर्व वेतन भुगतान नहीं किया जा सका।

    उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल रहा है, लेकिन शिक्षकों को सैलरी नहीं मिल रही है। इस संबंध में विभागीय अधिकारी शिक्षक बहाली में व्यस्त रहने की बात कह अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेने का काम कर रहे हैं। दशहरा के वक्त भी उन्हें वेतन नहीं मिल पाया था।

    दूर नहीं हुई विसंगति : किसी विद्यालय में दस तो कहीं 50 छात्रों पर एक शिक्षक

    रोहतास। बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण अध्यापकों की बहाली होने के बाद भी जिले में शिक्षक विसंगति दूर नहीं हो सकी है। बहाली के बाद किसी स्कूल में दस छात्र पर एक शिक्षक तो किसी में 50 पर एक शिक्षक हैं। बहरहाल कुछ ऐसे विद्यालय भी हैं, जो अभी भी एकल शिक्षक की श्रेणी के रह गए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, जिला शिक्षा विभाग से भेजी रिक्ति के आलोक में पिछले दिनों विभाग ने रेंडमाइजेशन प्रणाली से नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालयों में पदस्थापित करने का काम किया। जिसके बाद कई विद्यालय ऐसे हो गए हैं, जहां शिक्षक-छात्र का अनुपात दस पर एक तो कई में यह अनुपात 50 पर एक हो गया।

    खबरें और भी

    हालांकि, विभागीय अधिकारी इस मुद्दे पर फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। उनका कहना है कि दूसरे चरण की होने वाली विद्यालय अध्यापक नियुक्ति से कमी को दूर कर लिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Bihar Teacher Salary 2023: बिहार में शिक्षकों को कितनी सैलरी मिलती है? यहां जानें प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का Pay Scale

    ये भी पढ़ें- BPSC TRE 2.0: बिहार में सवा लाख शिक्षकों की भर्ती, Dec में होंगे एग्जाम, यहां जान लें OMR शीट भरने का सही तरीका; एक गलती पड़ेगी भारी