विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar: 'ई मेरा पुरनका यार है... बीच में गड़बड़ा गया था', नीतीश ने अब इस पुराने दोस्त पर लुटाया प्यार

Published: Fri, 24 May 2024 07:31 PM (IST)

Bihar Politics नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने पुराने दोस्त और काराकाट सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष ...और पढ़ें

नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को बताया पुराना दोस्त। (फाइल फोटो)
नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को बताया पुराना दोस्त। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ई मेरा पुरनका यार है..., उपेंद्र कुशवाहा पर बोले नीतीश कुमार
  2. कहा- हर कोई गड़बड़ा जाता है। हम भी गड़बड़ा गए थे

संवाद सूत्र, नोखा/ संझौली (रोहतास)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को रालोमो अध्यक्ष और काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान, नीतीश कुमार ने कहा कि अब यहां की जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। अपहरण, लूट, पलायन, नरसंहार का राज अब फिर से बिहार को नहीं बनने दिया जाएगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा के साथ मिलने हमने बड़ी मुश्किल से पटरी पर लाया है। अब लोग बिना किसी भय के रात में भी घूमने निकलते हैं। हमने यहां कानून का राज स्थापित किया है। अब बिहार में कोई गलत काम करने वाला सर उठा के नहीं चल सकता।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने दो बार उन्हें मौका दिया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। वे लोग हमेशा से बिहार को लूटने का मंशा पाले हुए हैं, जिसके चलते मैं अपना रास्ता अलग कर लिया।

नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग में 30 हजार महिला नौकरी कर रही हैं। शिक्षक नियोजन में 50 प्रतिशत तथा ग्राम पंचायत नगर निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर हमने महिला समाज का आर्थिक उत्थान करने का काम किया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने प्रदेश में आठ लाख लोगों को नौकरी दिया है। प्रदेश में सड़क, बिजली, सरकारी अस्पताल में दवा की व्यवस्था की है। आज लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है।

लालू-राबड़ी के कार्यकाल को याद दिलाते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उनके (तेजस्वी यादव के) पिता के शासन काल में यहा क्या था? लोग उसे भूले नहीं हैं। अब जनता बहकावे में नहीं आने वाली है।

उन्होंने एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के गले में माला डालते हुए लोगों से हाथ उठाकर जीत दिलाने का भरोसा मांगा।

नीतीश की सभा में मोदी नाम का भरोसा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में मोदी नाम का भरोसा दिखा। खुद मुख्यमंत्री बोले पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का आप समर्थन करें। जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी बोल पड़े, "आप पीएम मोदी के लिए वोट करें। उनके नेतृत्व ने देश तरक्की कर रहा है।" अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां सहित मंच पर जितने भी नेता थे सभी ने मोदी का नाम लिया और उनके नेतृत्व में समर्थन की अपील की।

नीतीश ने माना, लालू के साथ जाना बड़ी भूल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नोखा की जनसभा में स्वीकार किया कि लालू के साथ जाना उनकी बड़ी भूल थी। कहा कि दोबारा तेजस्वी के साथ गए कि शायद इन युवाओं की सोच अलग हैं, पर ये तो उनसे भी बीस निकले।

उपेंद्र जी को समझिए , ई मेरा पुरनका यार है...

चुनावी सभा के दौरान नीतीश कुमार पूरे रौ में दिखे। चेहरे पर उत्साह और भाव भंगिमा पांच साल पूर्व वाला दिखा। उपेंद्र कुशवाहा को माला डाला, हाथ पकड़ा और जनता से सीधा संवाद किया।

नीतीश कुमार ने कहा, "समझिए , ई (उपेंद्र कुशवाहा) मेरा पुरनका यार है।" मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजाकिया लहजा में कहा कि बीच में थोड़ा गड़बड़ा गया था। हर कोई गड़बड़ा जाता है। हम भी गड़बड़ा गए थे।

नीतीश ने लोगों से पूछा , हम असली जगह पर आए कि नहीं। ऐसे ही ई भी तो आ गया। भूल-चूक माफ कीजिए और इनके लिए आज से लगकर जीत का माला पहनाइए, ताकि अबकी बार चार सौ पार के साथ देश में मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बन सके। थोड़ा भी इधर-उधर मत होइएगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Sand Mining News: घाट बंदोबस्तधारी की मौत होने पर उत्तराधिकारी को मिलेगी बंदोबस्ती, खनन विभाग का बड़ा निर्णय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।