Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pawan Singh: बेटे के खिलाफ चुनावी मैदान में पवन सिंह की मां, काराकाट से भर दिया पर्चा; सियासी अटकलें तेज

    Updated: Tue, 14 May 2024 10:12 PM (IST)

    काराकाट लोकसभा सीट से बड़ी खबर आई है। नामांकन के आखिरी दिन पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने भी पर्चा दाखिल कर दिया। प्रतिमा देवी ने अपने बेटे के खिलाफ ...और पढ़ें

    बेटे के खिलाफ चुनावी मैदान में पवन सिंह की मां, काराकाट से भर दिया पर्चा; सियासी अटकलें तेज
    बेटे के खिलाफ चुनावी मैदान में पवन सिंह की मां, काराकाट से भर दिया पर्चा; सियासी अटकलें तेज

    HighLights

    1. काराकाट सीट पर पवन सिंह पहले ही दाखिल कर चुके हैं अपना नामांकन
    2. प्रतिमा देवी के नामांकन में नजर नहीं आए भोजपुरी गायक

    जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। Pawan Singh Mother Files Nomination काराकाट लोकसभा क्षेत्र से मंगलवार को प्रतिमा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाची अधिकारी नवीन कुमार सिंह के समक्ष दाखिल किया।

    प्रतिमा देवी भोजपुरी फिल्म अभिनेता तथा काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन कुमार सिंह की मां हैं। उनके नामांकन के बाद चर्चा का बाजार गर्म है। प्रतिमा देवी के नामांकन के पीछे जानकार अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

    जिस मां के आदेश पर...

    लोगों का कहना है कि जिस मां के आदेश पर पवन कुमार सिंह ने काराकाट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। अब कौन-सी परिस्थिति उत्पन्न हुई कि मां स्वयं प्रत्याशी बन चुनाव मैदान में आ गई हैं।

    अटकलबाजी तेज

    नामांकन से लेकर कई सभाओं में बेटे के साथ-साथ दिख रही प्रतिमा देवी के नामांकन के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

    बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच व 17 मई को नाम वापसी के अंतिम दिन स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। नामांकन के दौरान पवन सिंह के अलावा उनके साथी कलाकार भी समाहरणालय और आसपास नजर नहीं आए।

    ये भी पढ़ें- Manoj Tiwari: मनोज तिवारी के खिलाफ पटना में परिवाद दायर, चुनाव के बीच BJP नेता की बढ़ी टेंशन!

    ये भी पढ़ें- Pawan Singh ने काराकाट सीट से भरा पर्चा, मंच से Khesari Lal के पिता मंगरु यादव ने भी कर दिया बड़ा एलान