विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पापा के जॉब कार्ड पर किया काम, नहीं मिली मजदूरी', लोगों ने खोली अधिकारियों की पोल; ये सुन DM भी चौंक गए

By Pramod TagoreEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sat, 21 Oct 2023 01:28 PM (IST)

Rohtas News संझौली में आयोजित डीएम के जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने अधिकारियों व कर्मियों की पोल खोल दी। ...और पढ़ें

लोगों ने खोली अधिकारियों की पोल; ये सुन DM भी चौंक गए
लोगों ने खोली अधिकारियों की पोल; ये सुन DM भी चौंक गए

HighLights

  1. डीएम के जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें
  2. शिकायत सुन चौंक गए संझौली के डीएम नवीन कुमार

संवाद सूत्र, संझौली (रोहतास)। स्थानीय केके उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित डीएम के जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने न केवल खुलकर शिकायत दर्ज कराई, बल्कि अधिकारियों व कर्मियों की कार्यप्रणाली की भी पोल खोल दी।

मसोना से आए सत्येंद्र कुमार नामक युवक ने आवेदन देते हुए डीएम से कहा कि सर, मैंने पापा के नाम पर बने जॉब कार्ड पर मजदूरी की है। उसका छह महीने से भुगतान नहीं हुआ है। कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक गए हैं। अबतक मजदूरी नहीं मिली है।

शिकायत सुन चौंक गए डीएम नवीन कुमार

सत्येंद्र की शिकायत सुन डीएम नवीन कुमार भी चौंक गए। उन्होंने डीपीओ को शीघ्र सत्यता की जांच कर पीआरएस पर कार्रवाई करने को निर्देशित किया। मसोना के दिव्यांग मुबारक मियां ने फरियाद लगाते हुए कहा कि हम सब मुस्लिम समुदाय के है। हम लोगों का तीन किलोमीटर दूर सिकठी के श्मशान घाट की जमीन पर बंदोबस्त कर दिया गया है।

दिव्यांगों को भी नहीं मिल रहा कोई लाभ

समस्याओं से रूबरू होते हुए डीएम ने अधिकारियों से कहा कि आप सभी लोगों की बीच जाएं और उनकी समस्या नोट करें। अंचल व आपूर्ति से जुड़ी अधिकांश समस्या लोगों ने रखी। औराई की गुड़िया देवी बोली कि वह पति पत्नी दोनों दिव्यांग है। उन्हे कोई लाभ नहीं मिलता।

गडुरा की उर्मिला देवी, सियरुआ की संगीता देवी ने राशन का मामला उठाया। संझौली की रामरती देवी, चैता की सोना देवी, बसौरा की रीना देवी ने कहा कि उन्हें अबतक आवास नही मिला है। प्लास्टिक लगा गुजारा करते हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी समस्याएं रखी।

'पापा शराब पीते हैं, बड़ी परेशान हूं'

संझौली की कन्या ने कहा कि सर पापा शराब पीते हैं। शराब के कारण घर बर्बाद हो गया है। पुलिस कुछ नहीं करती है। डीएम ने शीघ्र सीएस को नशा मुक्ति केंद्र सासाराम में भर्ती कराने को निर्देशित किया है। कई महिलाओं ने भी सवाल उठाया कि शराबबंदी के बाद भी यहां शराब इस तरह हावी हो गई है कि युवा वर्ग बर्बाद हो रहे हैं।

मांगा तीन महीने का समय

लोगों की समस्याओं को देख डीएम ने लोगों से तीन महीने का समय मांगा है। कहा कि विभागों की समीक्षा की जा रही है। तीन महीने का वक्त दीजिए। व्यवस्था दुरुस्त कर दूंगा। इसके बाद अगर प्रखंड - अंचल के अधिकारी आपकी बातों को नही सुनते हैं तो मुझसे सीधे मिले।

एसपी विनीत कुमार ने कहा कि किसी भी विवाद को अनदेखा न करें, बल्कि उसे पहचाने। जबतक विवाद को पहचानेंगे नहीं तब तक समस्या खत्म नहीं होगी। पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि आपको जनता ने वोट देकर चुना है। विवाद का सर्वे कीजिए। छोटी-छोटी समस्याओं को क्यों थाने तक आने देते हैं।

ये भी पढ़ें -

Durga Puja 2023: पटना का बाजार गुलजार, दुर्गा पूजा पर 800 करोड़ तक के कारोबार की उम्मीद

ऐसा वृक्ष जिससे निकलता था खून, जब पेड़ काटने का दिया आदेश तो... नवरात्र पर दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।