विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम सूर्य घर योजना से पाएं 78 हजार तक की सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति

Published: Wed, 17 Jun 2026 04:57 PM (IST)

कनीय अभियंता पंकज कुमार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी, जिसके तहत सोलर पैनल लगाने पर 78 हजार रुपये तक का अनुदान मिल रहा है।

पीएम सूर्य घर योजना से पाएं 78 हजार तक की सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति (AI Generated Image)

पीएम सूर्य घर योजना से पाएं 78 हजार तक की सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति (AI Generated Image)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में 78 हजार रुपये तक अनुदान।

  2. सोलर पैनल लगाने पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी का लाभ।

  3. ऑनलाइन आवेदन कर महंगी बिजली से पाएं स्थायी छुटकारा।

संवाद सूत्र, करगहर (रोहतास)। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सब्सिडी के माध्यम से क्षेत्र के सभी किसान व आम नागरिक प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने आयोजित सहयोग शिविर में लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए यह अपील की।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार द्वारा भारी अनुदान दिया जा रहा है। एक किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने पर सरकार द्वारा 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है, जबकि इसकी कुल अनुमानित लागत लगभग 60 हजार रुपये आती है।

इसी तरह, दो किलोवाट के सिस्टम पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी का प्रविधान है, जिसकी कुल लागत करीब एक लाख रुपये बैठती है।

वहीं, तीन किलोवाट या उससे अधिक का सोलर सिस्टम लगाने पर उपभोक्ताओं को अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी कुल अनुमानित लागत लगभग दो लाख 10 हजार रुपये है।

कनीय अभियंता ने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी आवेदन केवल आनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा इसमें ऑफलाइन आवेदन जमा करने का कोई प्रविधान नहीं रखा गया है।

रूफटॉप सोलर पैनल लगाने से उपभोक्ताओं को न सिर्फ महंगी बिजली से मुक्ति मिलेगी और हर महीने पैसों की बचत होगी, बल्कि बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध ऊर्जा की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।