Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतास में टीम इंडिया की जीत पर पटाखा फोड़ने से दो पक्षों में झड़प, पथराव से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 11:23 PM (GMT+05:30)

    राजपुर (रोहतास) में टी-20 क्रिकेट फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस वाहन पर प ...और पढ़ें

    टीम इंडिया की जीत के बाद पटाखे फोड़ने पर विवाद। फोटो जागरण

     टीम इंडिया की जीत के बाद पटाखे फोड़ने पर विवाद। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, राजपुर (रोहतास)। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय रविवार की रात टी- 20 क्रिकेट मैच के फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद बाजार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। जहां उपद्रवी तत्वों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। नासरीगंज पुलिस निरीक्षक कुणाल किसलय और राजपुर थानाध्यक्ष उमुस सलमा ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि टी-20 क्रिकेट के फाइनल मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद लोग जश्न में पटाखा छोड़ने लगे। हालांकि उस समय वहां उपस्थित कुछ लोगों ने युवाओं को पटाखे फोड़ने से मना किया।

    इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही जब डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, तो उत्तेजित भीड़ पुलिस से ही उलझ गई और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    एसडीएम प्रभात कुमार ने सोमवार को मौके का जायजा लिया। बाजार में पुलिस कैंप कर रही है। उपद्रवियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बीडीओ रवि राज को निर्देश दिया गया है कि रात 10 बजे तक हर हाल में बाजार की सभी दुकानें बंद करा दी जाएं।

    खबरें और भी

    मेडिकल स्टोर को इस समय सीमा के प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। एसडीएम के साथ बीडीओ रवि राज, पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली।

    एसडीएम ने बाजार में संचालित पटाखा दुकानों को सील करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने थाने में जनप्रतिनिधियों और दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक भी की। कहा कि स्थिति पूरी तरह शांत है। उपद्रव करने वालों पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।