Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एडमिट कार्ड पर ‘कुत्ता’ देख उड़े होश; रोहतास में हैरान करने वाला मामला, याद आ गए 'डॉग बाबू'

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 08:45 PM (IST)

    बिक्रमगंज, रोहतास में सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में एक अजीबोगरीब गड़बड़ी सामने आई है। अभ्यर्थी रितेश कुमार के प्रवेश पत्र पर उ ...और पढ़ें

    एडमिट कार्ड पर छपी कुत्‍ते की तस्‍वीर।

    एडमिट कार्ड पर छपी कुत्‍ते की तस्‍वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास)। सिविल कोर्ट में अटेंडेंट (आदेशपाल) पद की भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है।

    एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर छप गई, जिसके बाद अभ्यर्थी ने चयन बोर्ड में शिकायत दर्ज कराते हुए इसे तत्काल सुधारने की मांग की है।

    2022 में किया था आवेदन 

    बिक्रमगंज प्रखंड के धावां गांव निवासी रितेश कुमार ने वर्ष 2022 में सिविल कोर्ट में अटेंडेंट पद के लिए आवेदन किया था। मार्च 2026 में इस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया।

    रितेश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें उनका नाम और अन्य सभी विवरण सही थे। 

    लेकिन फोटो के स्थान पर उनकी जगह कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी। यह देखकर वे हैरान रह गए। उन्होंने दोबारा एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, लेकिन उसमें भी वही तस्वीर दिखाई दी।

    चयन बोर्ड से की श‍िकायत 

    इस घटना के बाद अभ्यर्थी असमंजस और चिंता में हैं। रितेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में संबंधित चयन बोर्ड को लिखित शिकायत भेजकर गलती को जल्द से जल्द सुधारने की मांग की है, ताकि परीक्षा में शामिल होने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    उन्होंने बताया कि अटेंडेंट पद की लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित होने वाली है और उनका परीक्षा केंद्र सहरसा जिले में निर्धारित किया गया है।

    ऐसे में एडमिट कार्ड में हुई इस गंभीर त्रुटि के कारण वे चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते गलती को ठीक नहीं किया गया तो परीक्षा केंद्र पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रितेश कुमार ने चयन बोर्ड से एडमिट कार्ड में हुई इस त्रुटि को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।