Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतास में छात्रों की बस दुर्घटना: दो शिक्षकों की मौत, 16 घायल; शैक्षणिक यात्रा मातम में बदली

    By Barjesh kumarEdited By: Radha Krishna
    Updated: Tue, 17 Feb 2026 10:22 AM (IST)

    रोहतास जिले में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। सोहसा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर छात्रों को पटना शैक्षणिक परिभ्रमण पर ले जा रही बस द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रोहतास में छात्रों की बस दुर्घटना, दो शिक्षकों की मौत।

    2. पांच शिक्षक और ग्यारह छात्र गंभीर रूप से घायल हुए।

    3. कैमूर से पटना शैक्षणिक परिभ्रमण पर जा रही थी बस।

    जागरण संवाददाता, रोहतास। रोहतास जिले के परसथूआ थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। सोहसा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर छात्रों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि पांच शिक्षक और 11 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

    शैक्षणिक परिभ्रमण पर जा रहे थे पटना

    जानकारी के अनुसार बस कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय बढ़ौना के छात्रों और शिक्षकों को लेकर पटना शैक्षणिक परिभ्रमण पर जा रही थी।

    बस में कुल सात शिक्षक, 36 छात्र और एक अभिभावक सवार थे। अचानक हुए हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

    मृतकों की पहचान, इलाके में शोक

    हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षकों की पहचान पुनीत कुमार और सुमित कुमार के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही विद्यालय और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

    स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल छात्रों और शिक्षकों का इलाज जारी है।

    पुलिस-प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

    रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया।

    दोनों मृत शिक्षकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    हादसे के कारणों की जांच शुरू

    प्राथमिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार या चालक को नींद आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

    प्रशासन ने कहा है कि घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इस हादसे ने एक शैक्षणिक यात्रा को मातम में बदल दिया और पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।