गरीबी से IPL तक का सफर: रोहतास के अमित कुमार का सनराइजर्स हैदराबाद में चयन; विवेकानंद की जीवनी से मिली सीख
रोहतास के करगहर प्रखंड के हमीरपुर गांव के अमित कुमार का चयन सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम में 30 लाख रुपये में हुआ है। गरीब परिवार से आने वाले अमित ने ...और पढ़ें

अहमदाबाद क्रिकेट मैदान में प्रैक्टिस करते अमित कुमार। (जागरण)
HighLights
अमित कुमार का सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम में चयन।
विवेकानंद की जीवनी से प्रेरणा लेकर हासिल की सफलता।
बाएं हाथ के लेग स्पिनर अमित को धोनी से मिले टिप्स।
सुरेंद्र तिवारी, करगहर (रोहतास)। खुद पर भरोसा रखो, आपके सपने आपकी मेहनत से ही सच होंगे। आत्मविश्वास और परिश्रम के साथ जो व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में अनवरत लगा रहता है, उसे सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उसके सामने आर्थिक दबाव आड़े नहीं आता।
जिले के करगहर प्रखंड अंतर्गत एक छोटे से गांव हमीरपुर गांव से संघर्ष करते हुए एक गरीब परिवार का लड़का अमित कुमार क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचाने हुए सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम में चयनित हुआ। अमित ने इस सफलता का श्रेय विवेकानंद की जीवनी से सीख, माता-पिता और गुरु जनों का आशीर्वाद मानते हैं।
अमित के पिता जनार्दन चंद्रवंशी एक साधारण किसान व माता प्रभा देवी गृहिणी हैं। गांव में ही 2002 में जन्मे अमित कुमार की प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुआ। जहां बाल्यावस्था से ही क्रिकेट में रूचि थी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु अमित कुमार को रांची में उसके बुआ के घर भेज दिया गया।
बांये हाथ के लेग स्पिनर हैं अमित
जहां से उसने दसवीं तक पढ़ाई पूरी की। क्रिकेट में रूचि के कारण उसको साईं धुर्वा क्रिकेट एकेडमी रांची में दाखिला करा दिया। जहां टीम के कोच मुक्तेश सिंह के मार्गदर्शन में क्रिकेट खेलना शुरू किया। वह क्रिकेट में बायें हाथ के लेग स्पिनर के तौर पर गेंदबाजी करते हैं।
खबरें और भी
अमित कुमार 2017 से क्रिकेट की शुरुआत की जहां अंडर 14-15 व अंडर 19 में अपना दमखम दिखाया। अमित कुमार ने बताया कि मुस्ताक अली ट्रॉफी के 5 मैचों में 3 विकेट लिए। इससे पहले अंडर 23 में 17 विकेट उनके नाम हुआ।
उन्होंने बताया कि नेट प्रैक्टिस के दौरान जाने माने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से कई बार मुलाकात हुई। जिससे उनको और प्रतिभा निखारने सहयोग मिला। उनसे कई बार गेंदबाजी का टिप्स मिला। अमित कुमार अफगानिस्तान के राशिद खान को सबसे अधिक फेवरेट गेंदबाज मानते हैं।
जीवन में पहली बार 2026 सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम में बेस प्राइस 30 लाख में चयनित होने के बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचाने वाले रोहतास जिले के ये दूसरे खिलाड़ी हैं। अमित कुमार के इस उपलब्धि से रोहतास जिला कही ना कही गौरवान्वित हुआ है।