रोहतास में बैंक अकाउंट किराए पर देकर फ्रॉड करते दो साइबर ठग गिरफ्तार, 2 मोबाइल फोन बरामद
रोहतास के डेहरी ऑन सोन में साइबर पुलिस ने दो ठगों, कुमार गौरव और नीतेश राज को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपना बैंक खाता, एटीएम और लिंक सिम कार्ड साइबर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
डेहरी ऑन सोन से दो साइबर ठग गिरफ्तार।
बैंक खाता, एटीएम किराए पर देकर धोखाधड़ी।
पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी जब्त किए।
संवाद सहयोगी, जागरण। डेहरी आन सोन, रोहतास। साइबर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को डेहरी नगर थाना के पश्चिमी मोहन बीघा से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। इनके पास से दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार कुमार गौरव व नीतेश राज डेहरी के पश्चिमी मोहनबिगहा मोहल्ला के निवासी हैं।
कुमार गौरव अपना बैंक का पासबुक, एटीएम व बैंक खाता से लिंक सिम प्रति माह छह हजार रुपये किराए पर अपने ही मोहल्ले के नीतेश राज उर्फ मनतु के माध्यम से साइबर अपराधियों तक पहुंचाता था। जिसका उपयोग साइबर फ्राड के लिए अपराधी कर रहे थे। इस कार्य में दोनों को पैसा मिल रहा था।
साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी गौरव कुमार यादव ने बताया कि गत दिनों पुलिस मुख्यालय के आर्थिक एवं साइबर अपराध प्रभाग के द्वारा साइबर अपराध में उपयोग किए गए बैंक खाता के सत्यापन के लिए एक पत्र एसपी को प्राप्त हुआ था। जिसमें साइबर अपराध में उपयोग किए गए बैंक खाता का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। इसकी जांच के लिए एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
बताया कि गठित टीम के द्वारा बैंक खाता का सत्यापन किया गया तो यूको बैंक के एक खाता संख्या व आईएफएससी कोड 0003517 के धारक की जांच की गई। जांच के क्रम में पता चला कि खाता के धारक डेहरी नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी मोहन बिगहा निवासी कुमार गौरव है।
खबरें और भी
उससे पूछताछ में बताया कि वह अपना उक्त बैंक एकाउंट का पासबुक, एटीएम कार्ड व खाता से लिंक सिम प्रति माह छह हजार रुपये पर अपने ही मोहल्ले के नीतेश राज उर्फ मनतु के माध्यम से साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता है। जिसका उपयोग साइबर फ्राड के लिए किया जा रहा था। इसके बदले में नीतेश को भी साइबर अपराधी पैसा दे रहे थे।
बताया कि इस संबंध में रोहतास साइबर थाना में प्राथमिकी कर खाता संचालक कुमार गौरव व नीतेश राज उर्फ मनतु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया कि इस कांड में अन्य लोगों की संलिप्तता व साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए टीम प्रयास कर रही है। इनके पास से दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।