Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान के दरबार को भी नहीं छोड़ा; आभूषण तो ले ही गए, चोरों ने हनुमानजी की मूर्ति भी तोड़ दी

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 04:07 PM (IST)

    रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के जिगनी स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने शनिवार रात सेंधमारी की। चोरों ने मुख्य दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया और हन ...और पढ़ें

    घटनास्‍थल पर छानबीन करती पुलिस। जागरण

    घटनास्‍थल पर छानबीन करती पुलिस। जागरण

    संवाद सूत्र, संझौली (रोहतास)। भगवान का दरबार भी सुरक्ष‍ित नहीं रहा। चोरों ने हनुमानजी के मंदिर में ही हाथ साफ कर दिया। घटना रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र की है। 

    यहां जिगनी स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया। 

    हनुमान जी की मूर्ति में लगे सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि करीब ढाई से तीन क‍िलो चांदी के आभूषण चोर ले गए। 

    मूर्ति को भी क‍िया क्षत‍िग्रस्‍त 

    घटना के दौरान चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब दस बजे तक मंदिर परिसर में लोगों की आवाजाही थी, लेकिन वर्षा शुरू होने के बाद सभी अपने घर लौट गए।

    इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी हुए सामानों में मूर्ति के ललाट पर लगा सोने का आभूषण, चांदी का मुकुट, गद्दा, खड़ाऊं और बाजूबंद शामिल हैं। इसके अलावा मंदिर में रखे म्यूजिक उपकरण भी चुरा लिए गए।

    पुलिस कर रही मामले की जांच 

    रविवार सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा देख घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि अभी तक ग्रामीणों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। 

    पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मंदिर को फिलहाल सील कर दिया गया है।