Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतास में घर में सो रही इंटर की छात्रा रहस्यमय ढंग से गायब, फर्श पर मिले खून के धब्बे और टूटा दरवाजा

    Updated: Fri, 01 May 2026 02:20 AM (IST)

    रोहतास के डेहरी आनसोन में घर से इंटर की एक छात्रा रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। घटनास्थल पर खून के धब्बे और टूटा दरवाजा मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. घर से इंटर की छात्रा रहस्यमय तरीके से गायब।

    2. घटनास्थल पर खून के धब्बे और टूटा दरवाजा मिला।

    3. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी।

    संवाद सहयोगी, डेहरी आनसोन (रोहतास)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बडिहां गांव में घर के अंदर सो रही इंटर की एक छात्रा के रहस्यमय तरीके से गायब होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की पहचान गौरी पासवान की पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार, काजल रात में अपने कमरे में सोई हुई थी। 

    देर रात जब स्वजनों की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि काजल अपने बिस्तर पर नहीं है। खोजबीन के दौरान पता चला कि घर का पिछला दरवाजा, जो बांस का बना था, टूटा हुआ है और फर्श पर जगह-जगह खून के धब्बे पड़े हैं। 

    अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्वजनों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसपी अतुलेश झा व थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता पुलिस बल व फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। 

    खुलासे के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही

    एएसपी अतुलेश कुमार झा के अननुसार फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से रक्त के नमूने व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। मामले के खुलासे के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला गुमशुदगी का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हर पहलू की गहनता से छानबीन की जा रही है। 

    खबरें और भी

    अभी किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इधर, छात्रा के पिता ने किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द बेटी की बरामदगी व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।