रोहतास से यूपी का किशोर लापता; मूक-बधिर बालक के पिता ने थाने में लगाई गुहार
रोहतास के दिनारा प्रखंड से एक 16 वर्षीय मूकबधिर किशोर लापता हो गया है, जिसके पिता ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, चेनारी थाना क्षेत्र के ...और पढ़ें

रोहतास से मूक-बधिर किशोर लापता।
HighLights
दिनारा से 16 वर्षीय मूकबधिर किशोर मुकेश कुमार लापता।
पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई।
चेनारी में तालाब से 70 वर्षीय महिला का शव मिला।
जागरण टीम, रोहतास। दिनारा प्रखंड के भानस थाना क्षेत्र के मठिया गांव से एक 16 वर्षीय मूकबधिर किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोर के पिता ने बुधवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी कराई है।
थानाध्यक्ष विजय बैठा के अनुसार उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रामपुरा थाना अंतर्गत बगरही गांव निवासी राजा साह के आवेदन पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है।
यूपी का रहने वाला है लापता किशोर
उन्होंने पुलिस को बताया कि वह पिछले डेढ़-दो महीनों से मठिया गांव में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर जड़ी-बूटी बेचने का काम करते हैं।
उनका 16 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार, जो बोल और सुन नहीं सकता, बीते 23 अप्रैल की सुबह शौच के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा।
स्वजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर किशोर की तलाश में जुट गई है।
तालाब में मिला महिला का शव
चेनारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 स्थित एक तालाब से गुरुवार सुबह एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया।
मृतका की पहचान वार्ड संख्या 14 निवासी लहासी देवी 70 वर्ष के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।
मृतका की बहू कलावती देवी ने बताया कि बुधवार रात भोजन करने के बाद लहासी देवी अपने कमरे में सोने चली गई थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी सो गए थे।
इसी दौरान वह कब घर से बाहर निकल गईं इसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी।गुरुवार सुबह जब स्वजनों ने कमरे में देखा तो वह वहां नहीं थीं।