Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्त की पत्नी पर आ गया दिल, रोहतास में पति के सामने मंदिर में दोनों ने रचाई शादी

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 11:23 AM (IST)

    रोहतास के दिनारा में एक युवक ने अपने दोस्त की पत्नी से प्रेम प्रसंग के बाद शादी कर ली। युवक को दोस्त की पत्नी के घर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था, ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट ग्राफिक।

    एआई द्वारा जेनरेट ग्राफिक।

    HighLights

    1. युवक ने दोस्त की पत्नी से प्रेम प्रसंग के बाद शादी की।

    2. आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर रात भर पंचायत चली।

    3. सुबह हनुमान मंदिर में वरमाला पहनाकर शादी संपन्न हुई।

    संवाद सूत्र, रोहतास। दिनारा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह नटवार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने ही करीबी दोस्त की पत्नी को प्रेम जाल में फंसा हनुमान मंदिर के प्रांगण में शादी रचा ली।

    हालांकि, शादी से पूर्व गुरुवार की मध्य रात्रि उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ जब वह दोस्त की पत्नी से मिलने उसके घर चला आया।

    जहां घर वालों ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। रात से ही पंचायती का दौर शुरू हुआ और सुबह में एक दूसरे को वरमाला पहना शादी के रस्म पूरा होने पर समाप्त हुआ।

    पंचायती कर मामले को सुलझाया

    स्थानीय सरपंच के प्रतिनिधि ने बताया कि युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट भी की थी, जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा कराया गया। इस संबंध में पूर्व में भी प्राथमिकी कराई गई थी। बाद में पंचायती कर मामले को सुलह कराया गया था।

    जानकारी के अनुसार एक युवती की शादी नटवार थाना क्षेत्र के निवासी युवक के साथ जून 2021 में हिंदू हुई थी। शादी के बाद से ही युवक अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया। जहां युवक का दोस्त भी दिल्ली में ही रहता था।

    जिसके बाद दोनों मित्रों को एक दूसरे के यहां आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान युवक की पत्नी से दोस्त को प्रेम हो गया।

    दोनों ने एक दूसरे को जीवन साथी बनाने का संकल्प ले लिया। युवक का पांच वर्ष का एक पुत्र भी है जिसे युवती अपने पास रखी है। बताया जाता है कि युवक अपने दोस्त की ही वजह से अपनी पत्नी को लेकर कुछ माह पूर्व गांव आ गया था।

    खबरें और भी

    दिल्ली से मिलने आता था दोस्त

    इसके कुछ दिनों बाद युवक पत्नी को छोड़ कमाने के लिए गुजरात चला गया। जहां युवती घर में ताला बंद कर अपने मायके आ गई। युवक का दोस्त भी दिल्ली से युवती से मिलने उसके गांव आ गया। इस बात की भनक युवती के पति को लगते ही वह गुजरात से गांव आ गया।

    वह देर रात घर में ही युवती के भाई और युवक को मिला जहां दोनों ने मिलकर दोस्त की पिटाई भी की। सरपंच प्रतिनिधि ने दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का इलाज करवाया। इलाज के बाद पीएचसी के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर स्थित दुर्गा देवी को साक्षी मानकर दोनों ने शादी की।

    इस मौके पर युवती ने अपने माता-पिता एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में एक दूसरे को वरमाला पहनाया। वहीं, युवती का पति भी इस शादी का गवाह बना।

    यह भी पढ़ें- AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार