विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohtas News: चार नाबालिग लड़की गुजरात से बरामद, एक अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

By Upendra MishraEdited By: Mukul Kumar
Published: Mon, 23 Jun 2025 10:50 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jun 2025 10:56 AM (IST)

रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुई पांच नाबालिग लड़कियों में से चार को गुजरात ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सहयोगी, डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र से चार दिनों पूर्व लापता पांच नाबालिक लड़कियों में से चार को गुजरात के गांधीनगर से रविवार को बरामद किया गया है। एक अन्य की तलाश जारी है।

एसपी एसपी रौशन कुमार के अनुसार गत 19 जून को नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच नाबालिक लड़कियों के लापता होने की सूचना थाने में 21 जून को मिला था।

वादी द्वारा सूचना दी गई थी कि उनकी न पुत्री समेत उनके गांव की पांच नाबालिक लड़कियां घर से घास काटने निकली थी और अभी तक घर नहीं आई है। काफी खोज बीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक का अंचल निरीक्षक अमझोर सुहैल अहमद के नेतृत्व में लापता बच्चियों की सफल बरामद की हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

जिसमें थाना अध्यक्ष नौहट्टा तथा तकनीकी सहायता के लिए जिला सूचना इकाई को भी शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि तकनीकी विश्लेषण की उपरांत पता चला कि लापता पांचो गत 19 जून को सासाराम रेलवे स्टेशन से ट्रेन पड़कर गुजरात के गांधीनगर चली गई है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांधीनगर एसपी से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई। गुजरात पुलिस ने अनुसंधान में पूर्ण सहयोग करते हुए लापता पांच नाबालिग में से चार को गांधीनगर के इंफोसिटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित एक मकान से बरामद किया गया है।

बच्चियों को लाने के लिए गुजरात रवाना हुई टीम

बरामद बच्चियों से प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया कि वे लोग अपने गांव की सहेली के साथ गुजरात में रहकर काम करने एवं घूमने गईं थी। बरामद बच्चियों की वापसी के लिए विशेष पुलिस टीम को गुजरात रवाना हो गई है।

उन्होंने बताया कि गठित पुलिस टीम के द्वारा एक अन्य लापता बच्ची की सकुशल बरामड़की के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि लापता बच्चियों की सकुशल बरामद में गुजरात पुलिस द्वारा सराहनीय योगदान रहा है।

बरामदगी में शामिल गुजरात पुलिस के पदाधिकारी कर्मियों को पुरस्कृत करने हेतु अनुशंसा की जा रही है। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल गांधीनगर इंफोसिटी थाना के थानाध्यक्ष विनोद खेर, अमझोर पुलिस निरीक्षक सुहैल अहमद,नौहट्टा थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, अनि विजेंद्र राम व जिला सूचना इकाई की टीम शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।