Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोचस में डेढ़ करोड़ से बनेगा नया बस स्टैंड, 9 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश करेंगे शिलान्यास

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 05:48 PM (IST)

    रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से नया बस पड़ाव बनेगा। इससे बक्सर रोड पर सासाराम-चौसा मार्ग के संकरे और अतिक्रमणग्रस्त बस पड़ाव ...और पढ़ें

    कोचस में डेढ़ करोड़ से बनेगा नया बस पड़ाव
    कोचस में डेढ़ करोड़ से बनेगा नया बस पड़ाव

    HighLights

    1. कोचस में बनेगा डेढ़ करोड़ का बस पड़ाव |
    2. यात्रियों को मिलेगी अतिक्रमण से मुक्ति |
    3. मुख्यमंत्री रखेंगे बस पड़ाव की नींव |

    संवाद सूत्र, (कोचस) रोहतास। नगर पंचायत क्षेत्र कोचस में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नया बस पड़ाव निर्माण किया जाएगा। इससे नगरवासियों को कई समस्याओं से राहत मिलेगी।

    बक्सर रोड पर वर्तमान बस पड़ाव सासाराम चौसा पथ पर ऊपरी पुल के निर्माण के कारण स्थान अत्यधिक संकीर्ण हो गया है। जो स्थान बचा है, वह अतिक्रमण से प्रभावित है।

    पिछले दस वर्षों से भभुआ और पटना की ओर जाने वाली बसें अतिक्रमण के कारण बस पड़ाव में नहीं आ पा रही हैं। ठेले और सब्जी-फल के दुकानदारों के कारण रास्ता अवरुद्ध हो जाता था। नया बस पड़ाव बनने से इन सभी समस्याओं का समाधान होगा।

    क्या कहते हैं लोग?

    सुनील सिंह बघिनी, सच्चिदानंद गांधी, डा अनिल सिंह, रविकांत रंजन समेत अन्य के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बस पड़ाव बनने से आरा, पटना, वाराणसी, सासाराम, बक्सर, रांची सहित अन्य स्थानों की बसें यहां से चलेंगी।

    स्थान की कमी के कारण डिपो में बसें नहीं लग पा रही थीं। नए बस पड़ाव के निर्माण से लंबी दूरी की बसें आम लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध होंगी।

    उल्लेखनीय है कि नौ सितंबर को मुख्यमंत्री इस बस पड़ाव की नींव रखने वाले हैं। इस संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी उदिता सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया था।

    पक्ष राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 319 आरा मोहनियां पथ पर चौक से पूरब दिनारा रोड स्थित पथलापुल के पास बस पड़ाव प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए साढ़े चार एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है, जिसके निर्माण पर डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी निविदा भी जारी की जा चुकी है, जिसका निर्माण बुडको द्वारा कराया जाएगा। - ओमप्रकाश सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी, कोचस, नगर पंचायत।