यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar: पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात होंगे DSP लेवल के 23 अफसर, 13 जिलों के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मई को बिक्रमगंज में होने वाली रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 23 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किय ...और पढ़ें

HighLights
- 23 डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात
- 13 जिलों के अधिकारी जुटे
- तीन हेलिपैड, पांच पार्किंग स्टैंड
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के 30 मई को बिक्रमगंज के दुर्गाडीह में प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए ब्लू बुक में निहित निर्देशों का जिला प्रशासन को अनुपालन करना है। कार्यक्रम को लेकर एएसपी समेत 23 डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों को तैनात किया गया है।
तैनात किए गए डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों की ड्यूटी रूट लाइनिंग, वीवीआईपी प्रवेश गेट, अलग-अलग बनाए गए आठ सेक्टर, वीआईपी पार्किंग के वरीय प्रभार में, हेलिपैड, सभास्थल से हेलिपैड के रास्ते में, सभास्थल के मुख्य प्रवेश द्वार के अलावा शहर के कई स्थानों पर लगाई गई है।
तैनात किए गए डीएसपी जिला के अलावा बीएसएपी पटना व अपराध अनुसंधान विभाग के हैं।
13 जिलों के वरीय प्रशासनिक अधिकारी को दी गई है जिम्मेवारी:
तीन हेलिपैड के अलावा पांच पार्किग स्टैंड भी बनाए गए:
खबरें और भी