Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    800 रुपये में एक घंटा के लिए रूम; रोहतास के 41 कमरों में चल रहा था 'डर्टी गेम', 82 युवक-युवती पकड़े गए

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 08:52 AM (IST)

    दावथ (रोहतास) के मलियाबाग स्थित प्रकाश मैरेज हॉल में अवैध गतिविधियों का खुलासा हुआ है। एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर 41 कमरों से 82 य ...और पढ़ें

    बरडीहां रेड लाइट एरिया में छापामारी करती पुलिस। जागरण

    बरडीहां रेड लाइट एरिया में छापामारी करती पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. रोहतास के प्रकाश मैरेज हॉल में अवैध गतिविधियों का खुलासा।

    2. छापेमारी में 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में।

    3. हॉल सील, संचालक फरार; स्थानीय लोगों के गंभीर आरोप।

    संवाद सूत्र, दावथ (रोहतास)। दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित प्रकाश मैरेज हॉल में अवैध गतिविधियों के खुलासे के बाद प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।

    एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में 41 कमरों से 82 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया था।

    बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त

    छापेमारी के दौरान मौके से 32 बाइक, 2 चारपहिया वाहन और 1 ई-रिक्शा समेत अन्य सामान जब्त किए गए। प्रशासन ने मैरेज हॉल को सील कर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है।

    हालांकि संचालक संतोष सिंह उर्फ शेरू मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। 

    बिना दस्तावेज 800 रुपये प्रति घंटा मिलता था कमरा

    एसडीएम के अनुसार, यहां 800 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से बिना किसी वैध दस्तावेज के कमरे उपलब्ध कराए जाते थे। छापेमारी के करीब आधे घंटे बाद स्‍थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

    उन्‍होंने कहा क‍ि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें कमरों में अवैध गतिविधियों का खुलासा हुआ। छापेमारी के दौरान कई लोग भागने की कोशिश करते पकड़े गए।

    स्थानीय लोगों के गंभीर आरोप

    ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से:

    • शराब, गांजा, हेरोइन, अफीम व अन्य ड्रग्स का कारोबार
    • नकली सामान की बिक्री
    • होटल व रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधियां

    चल रही हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार कार्रवाई के बावजूद यह धंधा जारी रहना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह की घटनाओं में युवाओं की बढ़ती संलिप्तता चिंताजनक है।

    कम उम्र के युवक-युवतियों के शामिल होने की चर्चा से परिवारों में सामाजिक असहजता बढ़ रही है। एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि सभी 82 लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।