विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास में पत्थर खनन से खुलेंगे रोजगार के अवसर, 30 नवंबर को दो ब्लाॅक की बंदोबस्ती; DM ने ल‍िया जायजा

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:56 AM (IST)

रोहतास के करवंदिया पहाड़ पर बंद पड़े पत्थर खदानों को फिर से शुरू करने की प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

खदान के रास्‍ते का जायजा लेते डीएम दीपक कुमार मिश्र। सौ-जिला प्रशासन

खदान के रास्‍ते का जायजा लेते डीएम दीपक कुमार मिश्र। सौ-जिला प्रशासन

HighLights

  1. करवंदिया पहाड़ के बंद खदानों में खनन कार्य शुरू होगा।

  2. 30 नवंबर को दो खनन ब्लाॅकों की बंदोबस्ती होगी।

  3. स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। करवंदिया पहाड़ के बंद पड़े पत्थर खदानों में फिर से खनन कार्य शुरू कराने की प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है।

इसके तहत गायघाट और गिजुआही मौजा में स्थित एक-एक खनन ब्लाॅक की 30 नवंबर को बंदोबस्ती की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा, डीएफओ स्टालिन फिडल कुमार ने खदानों के रास्तों का जायजा लिया।

डीएम ने बताया कि स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करवंदिया पहाड़ के बंद पड़े पत्थर खदानों को फिर से चालू करने का निर्णय लिया गया है।

फिलहाल गायघाट और गिजुआही मौजा के एक-एक ब्लाॅक की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए हैं। 30 नवंबर को बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पत्थर ढुलाई के लिए निर्धारित होगा मार्ग

डीएम ने बताया कि खनन शुरू होने के बाद पत्थरों की ढुलाई निर्धारित मार्ग से कराई जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने खदानों की भौगोलिक स्थिति, पहुंच पथ और आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान गायघाट और गिजुआही आने-जाने वाले रास्तों के चौड़ीकरण की आवश्यकता सामने आई। संबंधित अंचल अधिकारी को स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों के चौड़ीकरण के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है, ताकि आगे की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

478 हेक्टेयर क्षेत्र में खनन की तैयारी

करवंदिया और गिजुआही मौजा में लगभग 478 हेक्टेयर में फैले पत्थर खदानों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

विभाग ने इन खदानों को छोटे-छोटे भूखंडों में बांटकर बंदोबस्त करने का निर्णय लिया है। इससे खनन कार्य को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है।

यह भी पढ़ें- बिहार की धरती उगलेगी अकूत दौलत! रोहतास और गया के खनिज ब्लॉकों से शुरू होने जा रहा खनन, सरकार का बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।