विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास के करवंदिया पहाड़ के दो ब्लॉक में मार्च तक शुरू होगा खनन, 473 हेक्टेयर वन भूमि से हटेगी बाधा?

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:05 PM (IST)

रोहतास जिले में पत्थर उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासन ने करवंदिया और गिजुआही मौजा में खनन कार्य शुरू ...और पढ़ें

करवंदिया पहाड़ी के दो ब्‍लाॅक से मार्च तक शुरू होगा खनन। फाइल

करवंदिया पहाड़ी के दो ब्‍लाॅक से मार्च तक शुरू होगा खनन। फाइल

HighLights

  1. रोहतास में पत्थर उद्योग को पुनर्जीवित करने के प्रयास तेज।

  2. करवंदिया और गिजुआही में मार्च तक खनन कार्य शुरू।

  3. नए खनन से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर।

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। जिले में पत्थर उद्योग को फिर से पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की कोशिश तेज हो गई है।

इसके तहत गायघाट व गिजुआही मौजा के एक-एक ब्लॉक में पत्थर खनन कार्य प्रारंभ करने के लिए जहां बंदोबस्ती प्रक्रिया जारी है। 

वहीं वन क्षेत्र से प्राप्त करवंदिया व गिजुआही मौजा के लगभग 478.33 हेक्टेयर भूमि को गैर वनीकरण भूमि घोषित करने का प्रयास तेज हो गया है।

कंसल्‍टेंट चयन के बाद होगा आगे का काम 

सलाहकार (कंसल्‍टेंट) चयन कार्य किया जा रहा है। ऐसी संभावना है कि अगले वर्ष मार्च तक इन दोनों मौजा में पत्थर का खनन कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

इन दोनों मौजा में जल्द से जल्द बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू करने के उद्देश्य से अपयोजन प्रस्ताव को परिवेश पोर्टल पर डालने की कवायद प्रारंभ की गई है।

संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद करवंदिया मौजा स्थित ब्लॉक संख्या चार में स्थित 473 हेक्टेयर तथा गिजुआही मौजा के ब्लाॅक संख्या तीन स्थित 5.33 हेक्टेयर भूमि को भी नीलाम करने का रास्ता पूरी साफ हो जाएगा।

33 हेक्‍टेयर के बंदोबस्‍ती की प्रक्र‍िया जारी 

चिन्हित चारों ब्लॉक में खनन कार्य शुरू होने के बाद यहां एक बार फिर बड़े पैमाने पर रोजगार का अवसर प्रदान होगा। फिलहाल गायघाट व गिजुआही मौजा के एक-एक खदान के 33 हेक्टेयर एरिया को बंदोबस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ है।

19 नवंबर तक ऑनलाइन टेंडर अपलोड किया जाएगा। जांच व अन्य कार्य को पूरा किए जाने के बाद अधिकतम बोली लगाने वाले धारक के नाम खदान बंदोबस्त कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- पत्थर खनन को लेकर रोहतास प्रशासन ने उठाया कदम, करवंदिया पहाड़ी के दो ब्लॉक की बंदोबस्ती जल्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।