रोहतास में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र में कौपा गांव के पास इटिम्हा-सकला पथ पर रविवार शाम ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में भोजपुर के अंगरा निवासी ...और पढ़ें

सड़क हादसे में युवक की मौत। (जागरण)
HighLights
काराकाट में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर से युवक की मौत।
भोजपुर निवासी रितेश उपाध्याय ने मौके पर दम तोड़ा।
चालक फरार, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी।
संवाद सूत्र, काराकाट (रोहतास)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कौपा गांव के समीप इटिम्हा-सकला पथ पर रविवार की देर शाम ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई।
मृतक रितेश उपाध्याय 25 वर्ष भोजपुर जिला के अगिआंव थाना के अंगरा निवासी हरेराम उपाध्याय के पुत्र थे। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार सकला से इटिम्हा की ओर जा रहा थे तभी सामने से आ रहा खाद लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो बाइक से टकराते हुए सड़क किनारे खेत में पलट गया।
इस घटना में बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार के अनुसार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दैदहां बधार से युवक का शव बरामद
स्थानीय थाना क्षेत्र के दैदहां गांव से उतर के बधार स्थित बाहा से रविवार दोपहर एक शव बरामद किया गया है। शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सासाराम भेज दिया गया। मृतक के शरीर में कही भी कोई जख्म का निशान नहीं मिला है।
प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने बताया की मृतक दैदहां निवासी गर्जन सिंह के पुत्र विकास कुमार (30) वर्ष बताया जाता है। इसको लेकर मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच में जुट गई है।