Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ईमानदारी से बनाया PM Awas तो उसी पते पर आई राष्ट्रपति की चिट्ठी, द्रौपदी मुर्मु के साथ डिनर करेंगी सोनी

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 03:12 PM (GMT+05:30)

    रोहतास जिले के डेहरी की सोनी कुमारी को राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस समारोह और राष्ट्रपति भवन में रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया है। सोनी कुमारी को यह स ...और पढ़ें

    ईमानदारी से बनाया PM Awas तो उसी पते पर आई राष्ट्रपति की चिट्ठी
    ईमानदारी से बनाया PM Awas तो उसी पते पर आई राष्ट्रपति की चिट्ठी

    प्रेम पाठक, डेहरी आन सोन (रोहतास)। नगर परिषद डेहरी के वार्ड-11 की रहने वाली सोनी कुमारी को राष्ट्रपति ने न केवल गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है, बल्कि राष्ट्रपति भवन में अपने साथ रात्रि भोज के लिए भी न्योता दिया है। सोनी को यह सम्मान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभुक के रूप में सभी मापदंडों के अनुरूप बेहतर मकान निर्माण कार्य कराने के लिए मिला है।

    सोनी यह सम्मान पाने वालीं राज्य भर के नगर निकाय क्षेत्र से अकेली महिला हैं। उन्हें वित्तीय वर्ष 2018-2019 में आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ था। उक्त आवास निर्माण में इन्होंने सभी मानकों के अनुरूप अपने आवास का निर्माण करवाया। अब उसी घर में अपने पति ओम प्रकाश तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रह रही हैं।

    कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप बताते हैं कि राज्य के सभी नगर निकाय में एक मात्र डेहरी डालमियानगर परिषद में निशा को ही राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह राज्य के साथ नगर परिषद डेहरी के लिए गौरव का विषय है। राज्य के 38 जिलों के सभी नगर निकाय में से एक व पूरे देश से मात्र छह लोगों का ही चयन हुआ है।

    सोनी कुमारी का चयन मानक के अनुरूप आवास निर्माण एवं केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त करने को करने को लेकर किया गया है।

    जीविका मिशन में सामुदायिक प्रेरक हैं सोनी:

    स्नातक तक की शिक्षा महिला महाविद्यालय डालमियानगर से प्राप्त की सोनी देवी 2013 से कई स्वयंसेवी संस्थाओं में कार्य करते हुए अब राष्ट्रीय जीविका मिशन में सामुदायिक प्रेरक के रूप में कार्य कर रही हैं।

    खबरें और भी

    क्या कहती हैं सोनी?

    वित्तीय वर्ष 2018-19 में आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ था। जिसकी राशि कोरोना काल में वर्ष 2020 में प्राप्त हुई थी। आवास निर्माण में इन्होंने सभी मानकों के अनुरूप आवास योजना की दो लाख रुपए और कुछ राशि खर्च कर आवास का निर्माण करवाया। इस प्रकार का सम्मान प्राप्त होने से यह बात साबित होती है कि अच्छे कार्य का परिणाम अच्छा ही होता है।

    क्या कहती हैं मुख्य पार्षद?

    राज्य के सभी नगर निकाय में से एक मात्र डेहरी डालमियानगर परिषद में शशि कुमारी को आमंत्रण प्राप्त हुआ है।जो राज्य के साथ नगर परिषद के लिए गौरव का विषय है।

    क्या कहते हैं अधिकारी?

    शशि कुमारी द्वारा केंद्र प्रायोजित सभी योजनाओं आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत बेहतर आवास निर्माण को ले इन्हें पुरस्कृत करते हुए राष्ट्रपति भवन द्वारा आमंत्रित किया जाना राज्य के लिए गौरव की बात है। -  रमेश देव, आईसीसी विशेषज्ञ,  स्टेट लेवल टेक्निकल सेल, नगर विकास विभाग

    ये भी पढ़ें- PM Awas Yojana Bihar: आवास योजना के सर्वे में आई बड़ी दिक्कत, BDO ने लिया एक्शन; 24 घंटे के अंदर...

    ये भी पढ़ें- PM Awas Yojana App: मोबाइल में डाउनलोड करें आवास योजना ऐप, घर के लिए आज ही करें आवेदन; सर्वे शुरू