विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सासाराम नगर निगम क्षेत्र का बढ़ेगा दायरा, शामिल होंगे शिवसागर प्रखंड के 4 गांव

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:05 PM (IST)

सासाराम नगर निगम के दायरे को बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इसमें शिवसागर प्रखंड के चार गांव ...और पढ़ें

सासाराम नगर निगम क्षेत्र का बढ़ेगा दायरा, शामिल होंगे शिवसागर प्रखंड के 4 गांव

सासाराम नगर निगम क्षेत्र का बढ़ेगा दायरा, शामिल होंगे शिवसागर प्रखंड के 4 गांव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। सासाराम नगर निगम क्षेत्र (Sasaram Nagar Nigam Latest News) का दायरा बढ़ाने प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। नए प्रस्ताव में शिवसागर प्रखंड के चार गांव टिक्की डिहरा, सिकरौली, मोर और कड़जर को निगम शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

चार गांवों की कुल आबादी 4266 और कृषि कर्मियों की संख्या 2369 है। यह प्रस्ताव डीएम के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा। सक्षम प्राधिकार की मंजूरी मिलने के बाद इन क्षेत्रों में निकाय स्तर से विकास के कार्य कराए जा सकेंगे।

इन चार गांवों के शामिल होने के बाद नगर निगम सासाराम में शामिल किए जाने वाले कुल गांवों की संख्या अब बढ़कर 86 हो जाएंगी।

विदित हो कि पहले नगर निगम क्षेत्र में सासाराम प्रखंड के नौ पंचायत व शिवसागर प्रखंड के एक पंचायत के कुल 82 गांव शामिल थे।

जिला प्रशासन द्वारा नए निकायों के गठन और पुराने निकायों के उत्क्रमण अथवा क्षेत्र विस्तार के लिए तैयार प्रस्ताव में शिवसागर प्रखंड के कुम्हऊ पंचायत के टिक्की डिहरा व सिकरौली तथा करूप पंचायत के मोर व कड़जर को निगम में शामिल करने का प्रस्ताव नगर आयुक्त ने डीएम के पास भेजा है।

नगर विकास व आवास विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, वर्ष 2021 में क्षेत्र विस्तार के दौरान ये गांव शामिल नहीं हो सके थे। दस्तावेज में इसका कारण इन क्षेत्रों का पूर्व में बेचिरागी होना बताया गया है।

प्रस्तावित क्षेत्र में कृषि कर्मियों का प्रतिशत नगर निकाय गठन के मापदंड के है अनुरूप:

प्रस्तावित क्षेत्र में कृषि कर्मियों का प्रतिशत 16.52 बताया गया है, जो नगर निकाय गठन के लिए निर्धारित 50 प्रतिशत की सीमा से कम है। नगर आयुक्त के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के साथ संबंधित क्षेत्रों की सूची और नक्शा भी संलग्न किया गया है।

प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद सासाराम नगर निगम में गांवों की संख्या बढ़कर हो जाएगी 86: शिवसागर प्रखंड के नए चार गांव के शामिल किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कुल 12 पंचायत के गांवों की संख्या बढ़कर 86 हो जाएगी।

पहले से सासाराम नगर निगम में सासाराम प्रखंड के नौ पंचायत और शिवसागर के एक पंचायत शामिल थे, जिसमें 82 गांव थे। नए प्रस्ताव के तहत शिवसागर प्रखंड के अब करुप पंचायत के दो गांव और कुम्हऊ पंचायत के दो गांव बढ़ जाएंगे।

नगर निगम में सम्मिलित किए गए पहले के पंचायतों में मुरादाबाद, उचितपुर, महद्दीगंज, अमरी, भदोखरा, सिकरियां, धनकाढ़ा, करवंदिया, बेलाढ़ी और शिवसागर प्रखंड के कुम्हउ पंचायत के पूर्ण भाग को शामिल था।

यह भी पढ़ें- रोहतास: डेहरी-डालमियानगर बनेगा नगर निगम, 24 राजस्व गांव होंगे शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।