Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sasaram News: दहेज के लिए विवाहिता की बेरहमी से हत्या, जलाकर मारने के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश; ससुरालवाले फरार

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 01:08 PM (IST)

    बिहार के रोहतास जिले में एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि उसे जलाकर मारा गया है। इसके बाद उसके शव को भी गायब करने की कोशिश ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. दहेज के लिए उसके पति और देवर करते थे प्रताड़ित
    2. 2007 में हुई थी विवाहिता की शादी

    जागरण संवाददाता, दावथ। बिहार के रोहतास जिले में दावथ थाना क्षेत्र के परमडिह गांव में विवाहिता की हत्या को लेकर बुधवार को दो के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका का भाई भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के गिद्धा निवासी हरेंद्र सिंह का पुत्र ऋषिकेश सिंह है। 

    भाई द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि वर्ष 2007 में उसकी बहन मीना कुमारी की शादी थाना क्षेत्र के परमडिह निवासी शशि भूषण सिंह के साथ हुई थी। उसी समय से ससुराल वालों द्वारा उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।

    मामले को लेकर हुई थी पंचायती

    भाई ने यह भी बताया कि उसकी बहन के पति और देवर द्वारा आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था। बीच में इस मामले को लेकर पंचायती भी हुई, जिससे कुछ दिन तक मामला शांत रहता था, लेकिन बाद में वे लोग बहन को दहेज के लिए फिर से परेशान करने लगते थे।

    शव को भी जलाने की बात

    उसने बताया कि सोमवार को उसकी बहन मीना कुमारी को दहेज लेभियों ने जलाकर मार डाला और शव को भी जला कर सबूत नष्ट कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर जब वह अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा तो उनके घर के सभी लोग फरार थे।

    खबरें और भी

    वहीं, इस मामले को लेकर मृतका के पति शशि भूषण सिंह और देवर राजेश सिंह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर जांच शुरू कर दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें- घंटों गुल रही पूर्व मंत्री के घर की बत्ती, गुस्साए नेता ने जमकर काटा बवाल; खबर देख भागे-भागे पहुंचे अभियंता, फिर... 

    यह भी पढ़ें- Bihar train accident: देश ही नहीं दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेन हादसा बिहार में हुआ, पढ़िए पहले कब-कब हुईं ट्रेन दुर्घटनाएं