Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sasaram Road Accident: सासाराम में बस ने 5 साल की बच्ची को कुचला, लोगों ने बस में की तोड़फोड़

    Updated: Tue, 27 May 2025 05:27 PM (IST)

    सासाराम में करगहर मोड़ के पास एक बस की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी यह हा ...और पढ़ें

    घटना स्थल पर मृतक के परिजन को चेक देते प्रभारी CO, SDO, SDPO व अन्य। (जागरण)
    घटना स्थल पर मृतक के परिजन को चेक देते प्रभारी CO, SDO, SDPO व अन्य। (जागरण)

    HighLights

    1. मां के साथ ऑटो का इंतजार कर रही थी बच्ची

    जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। नगर थाना क्षेत्र के करगहर मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर बस की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान मुरादाबाद गांव निवासी अनवर हजाम की पुत्री निखत प्रवीण रूप में की गई है। बताया जाता है कि बच्ची अपनी मां के साथ करहगर ओवरब्रिज पर गांव जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी।

    घटना से आक्रोशित लोगों ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस टीम,‌ सदर एसडीएम आशुतोष रंजन, एसडीपीओ दिलीप कुमार ने स्थिति पर नियंत्रण किया।

    नगर थाना की पुलिस‌ ने बस को जब्त कर लिया है। बच्ची की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के कारण सासाराम बीडीओ जनार्दन द्विवेदी ने पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपया का चेक मुआवजा के रूप में दिया।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।