विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सासाराम में 5000 रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने की कार्रवाई

Published: Wed, 11 Jun 2025 02:05 PM (IST)

सासाराम में जीआरपी थाना के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार को निगरानी विभाग ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार ...और पढ़ें

सब इंस्पेक्टर विजय कुमार को पांच हजार रिश्वत लेते हुए दबोचा। (जागरण)
सब इंस्पेक्टर विजय कुमार को पांच हजार रिश्वत लेते हुए दबोचा। (जागरण)

HighLights

  1. रेलवे कॉलोनी में स्थित आवास से किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सासाराम। जीआरपी थाना सासाराम के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने बुधवार को दबोच लिया।

निगरानी टीम ने सब इंस्पेक्टर को रेलवे कॉलोनी में स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम सीनियर डीएसपी किरण पासवान के नेतृत्व मे आई थी।

डीएसपी के अनुसार निगरानी थाना, पटना में में एक परिवाद दर्ज कराया गया था। रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने परिवादी बसंती देवी से रेल थाना कांड संख्या 10 / 2025 मे सहयोग के नाम पर मांगी थी।

रिश्वत लेने के क्रम में निगरानी टीम ने दबोच लिया। गिरफ्तार पुलिस अधिकारी थाना में दर्ज मामले के अनुसंधानकर्ता थे।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम सब इंस्पेक्टर को प्रक्रिया पूरी करने के बाद पटना के लिए के लिए प्रस्थान कर गई।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।