रोहतास में पैसे के विवाद में महिला को पीट-पीटकर मार डाला, 6 बेटियों के सिर से उठा मां का साया
रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र के मचवार गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर पड़ोसी ने एक महिला सरिता देवी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें
-1780762379848_m.webp)
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। (जागरण)
HighLights
पैसे के लेनदेन को लेकर महिला की हत्या।
पड़ोसी कमलेश बिंद और परिवार पर हत्या का आरोप।
मृतका सरिता देवी की छह बेटियां अनाथ हुईं।
संवाद सूत्र, शिवसागर (रोहतास)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मचवार गांव में शनिवार को पड़ोसी कमलेश बिंद व उसके अन्य स्वजनों ने एक महिला को लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
मृतका सरिता देवी 38 वर्ष इसी गांव की मुन्ना बिंद की पत्नी थी। हत्या का प्रारंभिक कारण पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है, पुलिस मौके पर पहुंच आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
मृतका की पुत्री अंजली कुमारी ने बताया कि उसकी मां सरिता देवी कहीं से साग लेकर आ रही थी। तभी रास्ते में पड़ोसी कमलेश बिंद और उसके परिवार के अन्य सदस्य उनको खींच कर अपने घर में ले गए तथा सभी मिलकर लाठी डंडे से पीटने लगा।
जब मां बेहोश हो गई तो कमलेश बिंद ने उन्हें अपने घर से बाहर फेंक दिया। शोरगुल मचाने के बाद गांव के लोग घटना स्थल पर जुटे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई।
अंजली ने बताया कि घटना की सूचना उसने अपने पिता को दी। उसके पिता काम के सिलसिले में गयाजी गए हुए थे। सूचना पाकर वे सदर अस्पताल सासाराम पहुंचे।
थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। सदर अस्पताल पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया।
मृतका के स्वजन ने बताया कि घटना का कारण पैसे का लेनदेन है। सरिता देवी ने कमलेश बिंद को कुछ रुपये दिए थे, जिसकी मांग वह कई दिनों से कर रही थी।
सदर डीएसपी एक विप्लव कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल की तकनीकी टीम को घटनास्थल बुलाकर जांच पड़ताल कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस में आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबरें और भी
छह बेटियों के सिर से उठा मां का साया
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मचवार में पड़ोसी द्वारा एक महिला की पीटकर की गई हत्या के बाद छह बेटियों के सिर से मां का साया हमेशा-हमेशा के लिए उठ गया।
स्वजन बताते हैं कि मृतका सरिता देवी की छह बेटियां है। पति मुन्ना बिंद गरीबी के वजह से गयाजी में मजदूरी करते थे ताकि सभी बेटियों का अच्छी तरह से पालन पोषण हो जाए।
मां के शव से लिपट कर सभी बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी बेटी अंजली कुमारी सोनहर इंटर स्तरीय विद्यालय में कक्षा में नौ की छात्रा है।
उसके बाद सपना कुमारी कक्षा आठ में पढ़ती है। बेटियों के रोने के चीत्कार से सदर अस्पताल में उपस्थित सभी लोगों की आंखे नम हो गई। वहीं पति मुन्ना बिंद भी सदमे में पड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें- खाना बनाने के लिए बुलाया घर, फिर नालंदा में दो भाइयों ने लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म