विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान लूटकांड पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, गश्ती दल के 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:46 AM (IST)

रोहतास के कोचस में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में हुई लूट के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्य ...और पढ़ें

गश्ती दल के 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

गश्ती दल के 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. कोचस ज्वेलरी लूट पर एसपी की बड़ी कार्रवाई।

  2. कर्तव्य में लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित।

  3. निलंबितों में एक दारोगा और दो सिपाही शामिल।

संवाद सहयोगी, डेहरी आन सोन (रोहतास)। कोचस थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की घटना को लेकर एसपी ने बुधवार देर रात कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। 

एसपी राज ने दिवा गश्ती में तैनात एक पदाधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

हथियार का भय दिखाकर लूट

उन्होंने बताया कि के अनुसार गत 27 अक्टूबर को समय करीब 1. 55 बजे कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित न्यू कंचन ज्वेलर्स में चार अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर सोने-चांदी के आभूषणों की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

उक्त घटना के समय कोचस थाना की दिवा गश्ती पार्टी इलाके में तैनात थी। गश्ती दल के बावजूद अपराधियों द्वारा लूट की घटना कारित करना, गश्ती दल में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही माना गया।

निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय 

उन्होंने बताया कि उक्त घटना के समय कोचस थाना की दिवा गश्ती में तैनात पुअनि बुधन सिंह चम्पीया,सिपाहीं सोनू कुमार व महिला सिपाही संगीता कुमारी को निलंबित किया गया है। 

निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबन अवधि के दौरान इन सभी का मुख्यालय पुलिस केंद्र डेहरी निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- पहले 5.20 करोड़ की चोरी, अब दिनदहाड़े 3 करोड़ की लूट; रोहतास में कोचस की आभूषण दुकान में फ‍िर वारदात


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।