Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरवरी से बजेगी शहनाई, 17 मई से 15 जून तक रहेगा मलमास; चेक करें 2026 में शादी के शुभ मुहूर्त

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 03:59 PM (IST)

    वर्ष 2026 में विवाह के कुल 59 शुभ मुहूर्त 5 फरवरी से 12 दिसंबर तक हैं। हालांकि, 17 मई से 15 जून तक मलमास रहेगा, जिस दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगल ...और पढ़ें

    फरवरी से बजेगी शहनाई, 17 मई से 15 जून तक लगेगा मलमास

    फरवरी से बजेगी शहनाई, 17 मई से 15 जून तक लगेगा मलमास

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। ग्रह नक्षत्रों के संयोग से यह वर्ष कई विशेष अवसर को भी साथ लाई है। मलमास के कारण कुछ अवधि में मांगलिक कार्यों पर भी विराम लगेगा। पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में पांच फरवरी से 12 दिसंबर तक विवाह के कुल 59 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

    पोखरभिंडा निवासी आचार्य बमबम झा के अनुसार, फरवरी से दिसंबर तक विवाह के लिए पर्याप्त अवसर है। हालांकि 17 मई से 15 जून तक मल मास यानि पुरषोत्तम मास लगेगा, जिस कारण इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश मुंडन व नामकरण जैसे मांगलिक वर्जित रहेगा।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, मलमास में की गई पूजा, जप का और दान का फल सामान्य दिनों को तुलना में कई गुना अधिक मिलता है।

    फरवरी से बजेगी शहनाई:

    15 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद भी शुक्र अस्त रहने से विवाह नहीं हो पाएंगे। गुरु और शुक्र ग्रह शुभ माने जाते हैं। इनके अस्त होने पर विवाह में बाधाएं आती हैं। फरवरी से ग्रहों की अनुकूल स्थिति बनने पर विवाह का शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाएगा।

    मलमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन व नामकरण जैसे कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस समय भगवान विष्णु की पूजा, जप, तप, दान पुण्य, गौ सेवा तथा रामायण गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों का दान अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।

    खबरें और भी

    2026 में विवाह के प्रमुख शुभ मुहूर्त:

    आचार्य के अनुसार, फरवरी माह में 12, मार्च अप्रैल मई जून माह में आठ आठ जुलाई व नवम्बर माह में चार चार एवं दिसंबर माह में सात विवाह मुहूर्त के दिन हैं।

    • फरवरी 5, 6, 8. 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26
    • मार्च 1, 3 , 4 , 5, 8, 4, 11, 12
    • अप्रैल 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
    • मई 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
    • जून 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
    • जुलाई 1, 6, 7, 11
    • नवम्बर 21, 24, 25, 26
    • दिसंबर 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12