रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा! 27 और 28 अगस्त को बिहार परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम रक्षाबंधन पर 27 और 28 अगस्त को महिलाओं व छात्राओं को अपनी सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देगा।

बिहार परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )
HighLights
रक्षाबंधन पर बिहार में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी बसों में लागू होगी।
27 और 28 अगस्त को मिलेगी यह विशेष सुविधा।
संवाद सूत्र , नवहट्टा (सहरसा)। रक्षाबंधन पर महिलाओं व छात्राओं को गुरुवार से दो दिन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। पथ परिवहन निगम के प्रशासन मुख्य ने पत्र जारी कर रक्षाबंधन पर 27 व 28 अगस्त को निगम की सभी बसों में महिलाओं/छात्राओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का आदेश दिया है।
निगम के अंतर्गत राज्य के विभिन्न शहरों के लिए निर्धारित रूट पर निगम की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इन क्षेत्रीय कार्यालयों के अधीन कुल 19 प्रतिष्ठानों से संचालित होने के वाली निगम की सभी बसों में यह सुविधा लागू होगी।
27 व 28 अगस्त को महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा
प्रशासन मुख्य ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि वे 27 व 28 अगस्त को महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा मुहैया कराएं। रक्षाबंधन पर सरकार यह सुविधा देती है ताकि महिलाएं भाइयों के पास आसानी से सुरक्षित पहुंच सकें।
इस फैसले से लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं व छात्राओं को जो पढ़ाई या अन्य कार्यों के लिए सफर करती हैं। बसों में भीड़ को देखते हुए निगम अतिरिक्त बसों के परिचालन की भी तैयारी कर रहा है।
