सहरसा में पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा के दौरान साल्वर गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार, ब्लैंक चेक और सर्टिफिकेट बरामद
सहरसा में बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा के दौरान एक साल्वर गैंग के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। ...और पढ़ें

गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के सदस्य। (जागरण)
जागरण संवाददाता, सहरसा। बिहार में वर्तमान में प्रतियोगी व अन्य परीक्षा में किसी न किसी प्रकार धांधली की बात सामने लगातार आ रही है।
रविवार को सहरसा में आयोजित बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर परीक्षा के दौरान सूचना के आधार पर पुलिस साल्वर गैंग के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ साल्वर गैंग सक्रिय है। उसी सूचना पर छापेमारी के दौरान पहले 3 लोगों को हिरासत में लिया गया जो साल्वर गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।
हिरासत में लिया गया चंदन कुमार बनमा इटहरी पिता लक्ष्मी प्रसाद यादव है जो पॉलीटेक्निक कैवेंडिश रेजिडेंटल स्कूल का शिक्षक भी है। उसके पास से ब्लैंक चेक एवं सर्टिफिकेट भी बरामद किया गया है।
वहीं, चंदन कुमार पिता उपेंद्र यादव सिमराहा का निवासी है। तीसरा विवेक कुमार को बरियाही से हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस देर शाम तक छापेमारी व जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
साल्वर के रूप में करते थे काम
पुलिस का कहना है कि यह गैंग छात्रों के लिए प्रश्न पत्र साल्वर के रूप में काम करता था। छापेमारी के दौरान मोबाइल, सर्टिफिकेट व अन्य कागजात बरामद हुआ है।
डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह, धीरेन्द्र पाण्डेय और थाना प्रभारी अजय कुमार पासवान द्वारा बताया गया कि मामले में जांच पड़ताल व छापेमारी जारी है।
पुलिस ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि यह लोग किस तरह से साल्वर या अन्य भूमिका में थे। जांच बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में चीटिंग का भंडाफोड़, 12 मुन्नाभाई गिरफ्तार; सबसे ज्यादा दरभंगा में केस