Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में दारोगा ने खुद कराई थाने से मोबाइल की चोरी, फिर पैसे लेने के बाद उसी आरोप में युवक को पीटा

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 09:37 AM (IST)

    सहरसा के सोनवर्षा राज थाना में तैनात दारोगा बबलू यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक युवक विशाल कुमार ने दावा किया है कि दारोगा ने उससे थाने से जब्त मोबाइल ...और पढ़ें

    बिहार में दारोगा ने खुद कराई थाने से मोबाइल की चोरी

    बिहार में दारोगा ने खुद कराई थाने से मोबाइल की चोरी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सोनवर्षा राज (सहरसा)। थाना में पदस्थापित एक दारोगा पर जब्त मोबाइल चोरी करवाने उसे बिकवा कर पैसे लेने का गंभीर आराेप लगा है। बसनही थाना में पदस्थापित एसआई बबलू यादव पर गंभीर आरोप लगाया गया है। 

    महुआ बाजार निवासी सुबोध भगत के पुत्र विशाल कुमार ने एसआई पर थाने के रिकॉर्ड रूम से जब्त मोबाइल चोरी कराने, बाद में उसी मामले में उसे हिरासत में लेकर बेरहमी से पिटाई करने तथा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्तता जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

    एसआई के कहने पर थाने से मोबाइल की चोरी

    पीड़ित विशाल कुमार का आरोप है कि एसआई बबलू यादव के कहने पर उसने थाने के एक कमरे से कैदियों के जब्त मोबाइल की चोरी की। चोरी के बाद मोबाइल बेचने पर उसे पांच हजार रुपये मिले, जिसमें से तीन हजार रुपये उसने एसआई को देने का दावा किया है। 

    युवक का कहना है कि उसी चोरी के आरोप में उसे सहित दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि थाने में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। वहीं, हिरासत में लिए गए अन्य दो युवकों से मोटी रकम लेकर उन्हें छोड़ दिया गया और बाद में उसे भी मुक्त कर दिया गया। 

    विशाल के अनुसार पिटाई में उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद स्वजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख बेहतर इलाज हेतु सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

    खबरें और भी

    अवैध नशे के कारोबारियों की जानकारी मांगता था एसआई

    युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि एसआई उससे अक्सर अवैध नशे के कारोबारियों की जानकारी मांगता था। उसका दावा है कि पुलिस द्वारा जब्त की गई अवैध नशे की सामग्री उसे बेचने के लिए दी जाती थी और बिक्री से प्राप्त राशि का आधा हिस्सा एसआई को देना पड़ता था। 

    इन सारे गंभीर आरोपों के सामने आने और युवक की कथित पिटाई की घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

    इस संबंध में जब एसआई बबलू यादव से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नही हो पाया। वहीं सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।