Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Railway News: सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन अब 15 जुलाई तक चलेगी, दानापुर-बेंगलुरु का बदल गया रूट 

    Updated: Sun, 31 May 2026 02:54 AM (IST)

    रेलवे ने यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए दानापुर-बेंगलुरु और सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि का विस्तार किया है। ...और पढ़ें

    ट्रेनों के रूट में बदलाव। फाइल फोटो

    ट्रेनों के रूट में बदलाव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 15 जुलाई 2026 तक बढ़ा।

    2. दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन अब नए रूट से चलेगी।

    3. यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय।

    संवाद सूत्र, सहरसा। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा रेलवे द्वारा दानापुर से बेंगलूरु एवं सरायगढ़ से देवघर के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

    पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दानापुर से बेंगलूरु के मध्य चलायी जा रही 03251 Danapur - SMVT Bengaluru Special ट्रेन डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-विजयवाड़ा के उपरांत पेरम्बूर-काटापाडी के बजाए नये रूट गुंटूर जं.-गुत्ती-धर्मवरम-यलहंका के रास्ते चलायी जाएगी।

    ट्रेन रूट में परिवर्तन
    ट्रेन दानापुर – बेंगलूरु स्पेशल
    पुराना रूट डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-विजयवाड़ा-पेरम्बूर-काटापाडी
    नया रूट डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-विजयवाड़ा-गुंटूर जं.-गुत्ती-धर्मवरम-यलहंका

    वहीं, गाड़ी संख्या 05573/05574 सरायगढ़- देवघर- सरायगढ़ मेमू स्पेशल सुपौल- सहरसा- सिमरी बख्तियारपुर- मानसी-खगड़िया- सबदलपुर- मुंगेर- सुलतानगंज- भागलपुर-बांका के रास्ते देवघर तक जाएगी।

    इसके साथ ही सरायगढ़ और देवघर के मध्य प्रतिदिन चलायी जा रही गाड़ी संख्या 05573/05574 सरायगढ़- देवघर- सरायगढ़ मेमू स्पेशल के परिचालन अवधि में भी विस्तार किया जा रहा है। अब यह स्पेशल सरायगढ़ एवं देवघर से 01 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।

     05573 सरायगढ़- देवघर स्पेशल का टाइमटेबल

    स्टेशन आगमन का समय
    सरायगढ़
    सुपौल 03:38
    सहरसा 04:30
    सिमरी बख्तियारपुर 05:00
    मानसी 05:50
    खगड़िया 06:00
    सबदलपुर 06:18
    मुंगेर 06:40
    सुलतानगंज 07:48
    भागलपुर 08:30
    देवघर 11:20

    गाड़ी संख्या 05573 सरायगढ़- देवघर स्पेशल प्रतिदिन सरायगढ़ से 03 मई बजे खुलकर 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रुकते हुए 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी।

     05574 देवघर- सरायगढ़ स्पेशल का टाइमटेबल

    स्टेशन समय
    देवघर → सरायगढ़ (05574 स्पेशल)
    देवघर 11:35
    भागलपुर 02:20 (अगले दिन)
    सुलतानगंज 02:55
    मुंगेर 04:25
    सबदलपुर 05:25
    खगड़िया 05:50
    मानसी 06:16
    सिमरी बख्तियारपुर 06:53
    सहरसा 08:40
    सुपौल 09:26
    सरायगढ़ 10:15

    वापसी में गाड़ी संख्या 05574 देवघर- सरायगढ़ स्पेशल प्रतिदिन देवघर से 11.35 बजे खुलकर 02.20 बजे भागलपुर, 02.55 बजे सुलतानगंज, 04.25 बजे मुंगेर, 05.25 बजे सबदलपुर, 05.50 बजे खगड़िया, 06.16 बजे मानसी, 06.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 08.40 बजे सहरसा, 09.26 बजे सुपौल रूकते हुए 10.15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है।