Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: पीएम मोदी के शब्द को दोहरा गए जीतन राम मांझी, कांग्रेस के खिलाफ बुरी तरह भड़के; सहरसा में थी जनसभा

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 04:19 PM (IST)

    Bihar Politics लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव में रविवार को सहरसा में आयोजत चुनावी सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पीएम मो ...और पढ़ें

    जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी के शब्दों को दोहराया (जागरण)
    जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी के शब्दों को दोहराया (जागरण)

    HighLights

    1. एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी ने सहरसा में सभा को संबोधित किया
    2. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये विकास बनाम विनाश की लड़ाई है।

    संवाद सूत्र, सोनवर्षा राज (सहरसा)। Bihar Politics News Hindi: सहरसा में बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी के शब्द को फिर से दोहरा दिया। उन्होंने घमंडिया शब्द का प्रयोग करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

    जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि कांग्रेस के लोग घमंडिया गठबंधन बनाकर समाज में नफरत और विद्वेष फैलाने का काम करते हैं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सबका साथ सबका विकास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

     जीतन राम मांझी ने यह सभी बात लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव में एनडीए प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव के पक्ष में रविवार को उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित चुनावी सभा में कही।

    उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली व पटना के युवराज के बुद्धि पर तरस आता है। ये लोग लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। विश्व में देश की अर्थव्यवस्था 2015 से पहले 20वें स्थान पर थी जो आज 05वें स्थान पर पहुंच गई है। यही नहीं 2027 से पहले भारत विश्व का तीसरा अर्थव्यवस्था वाला देश हो जाएगा।

    मंगल पांडेय ने गिनवाई मोदी सरकार की उपलब्धि

    सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डबल इंजन की सरकार में निरंतर विकास हो रहा है। लोगों को पक्का मकान, आधुनिक अस्पताल, बिजली, पक्की सड़क की सुविधा मिल रही है।

    खबरें और भी

    मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार तरक्की पर है लेकिन कुछ लोगों को विकास दिख नहीं रहा है।

    ये विकास बनाम विनाश की लड़ाई: उपेंद्र कुशवाहा

    वहीं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये विकास बनाम विनाश की लड़ाई है।एक धारा के लोग सिर्फ परिवार की चिंता करते हैं। परिवार की चिंता में सारी सीमाएं लांघ चुके हैं। कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में 40 में 39 सीटें मिली थी एक सीट अधूरा रह गया था।

    इस बार 40 का 40 सीट पूरा कर दीजिये। सभा को मंत्री रत्नेश सादा सहित एनडीए के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह व संचालन प्रखंड जदयू अध्यक्ष जय कुमार सिंह ने की। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन सादा, सोनवर्षा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें

    Purnia News: पूर्णिया में कोई राम-राम तो कोई प्रणाम कह निकल गए, इस बार जाति के ठेकेदार भी खा जाएंगे गच्चा

    Prashant Kishor: बिहार का पैसा कहां जा रहा है? प्रशांत किशोर ने समझा दिया पूरा हिसाब, कहा- बहुत बड़ा खेला हो रहा