यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saharsa News: सहरसा में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश,11 हथियार व 152 गोली के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
Saharsa News Today बिहार के सहरसा में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने यहां से हथियारों का जाखिरा बरामद किया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ...और पढ़ें

HighLights
- बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां गांव में पुलिस ने की कार्रवाई
- कई निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार व 120 गोली बरामद
जागरण संवाददाता, सहरसा। Saharsa News: सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां गांव में चल रहे एक मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गन फैक्ट्री में कई तरह का हथियार बनाया जाता है। पुलिस ने कई निर्मित-अर्धनिर्मित हथियार, गोली व हथियार बनाने का मशीन बरामद कर तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें लक्ष्मीनियां के महबूब आलम व उनके पुत्र काशिफ राजा व अली राजा शामिल हैं।
11 अवैध हथियार बरामद किए गए
मुंगेर कनेक्शन की हो रही है जांच