Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवोदय विद्यालय एडमिशन 2027-28: छठी कक्षा में नामांकन के लिए मिला एक और मौका, 28 नवंबर को होगा एंट्रेंस एग्जाम

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 04:30 PM (IST)

    नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2027-28 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ा दी है। यह उन छात्रों के लिए एक और अवसर है जो ...और पढ़ें

    छठी कक्षा में नामांकन के लिए मिला एक और मौका, 28 नवंबर को होगा एंट्रेंस एग्जाम (AI Generated Image)

    छठी कक्षा में नामांकन के लिए मिला एक और मौका, 28 नवंबर को होगा एंट्रेंस एग्जाम (AI Generated Image)

    HighLights

    1. कक्षा 6 प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी।

    2. प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।

    3. ग्रामीण छात्रों के लिए 75% सीटें आरक्षित हैं।

    संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने नवोदय विद्यालय में सत्र 2027-28 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 07 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे।

    लेखापाल तुषार देव ने बताया कि जो छात्र किसी कारणवश अब तक अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके पास देश के इन प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने का एक और बेहतरीन मौका है।

    चयन परीक्षा के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए देश भर में लगभग 665 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। कक्षा 06 नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर, 2026 को होगा जबकि परीक्षाफल मार्च अप्रैल 2027 तक घोषित किया जाएगा।

    नवोदय विद्यालय में आवेदन हेतु अहर्ता

    नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन के लिए कुछ अहर्ता का होना आवश्यक है। समिति द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, विद्यार्थी को उसी जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन मिलेगा जो उनके जिला में उपलब्ध होगा। आवेदन करने के लिए निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

    कक्षा 06 में नामांकन लेने के लिए छात्र का कक्षा 3, 4 और 5 में सरकारी स्कूल या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल या किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से उर्त्तीर्ण होना आवश्यक है। इसमें 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण इलाकों से आने वाले बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं। बाकी की बची 25 फीसदी सीटों पर नामांकन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।

    ग्रामीण कोटे से नामांकन लेने के लिए छात्र का संबंधित जिले के ग्रामीण क्षेत्र के किसी सरकारी स्कूल या सरकारी सहायता स्कूल या किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3,4 और 5 पास करना आवश्यक है।

    खबरें और भी