Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘हम लोग परिवार के लिए इधर-उधर नहीं करते’, नीतीश कुमार का लालू यादव पर तीखा तंज

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 05:57 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहरसा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने पिछली सरकारों पर परिवारवाद का आरोप लगा ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार का लालू यादव पर तीखा तंज

    नीतीश कुमार का लालू यादव पर तीखा तंज

    HighLights

    1. नीतीश कुमार का लालू पर तीखा तंज

    2. विकास कार्यों को जारी रखने का आह्वान

    3. महिलाओं को आरक्षण का समर्थन

    जागरण संवाददाता, सहरसा। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में दो विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने पहली सभा नवहट्टा उच्च विद्यालय प्रांगण में महिषी विधानसभा के जदयू प्रत्याशी गुंजेश्वर साह के समर्थन में सभा को संबोधित किया। जदयू प्रंखड अध्यक्ष श्रीकांत झा की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष चन्द्र देव मुखिया के संचालन में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवम्बर 2005 से हम काम ही कर रहे हैं। 

    उन्होंने लालू प्रसाद का नाम लिए बिना कहा पहले वाला कुछ करता था बहुत बुरा हाल था । अस्पताल में कोई इंतजाम नहीं था , सड़क का बुरा हाल था , लड़का लड़की कोई पढ़ता था सबका बुरा हाल था। सब बेकार था। पहले वाले को पन्द्रह साल मिला सात साल अपने रहा फिर पत्नी को बना दिया। वे लोग बेटा-बेटी और परिवार वाले के लिए करते रहता था। 

    परिवार के लिए इधर-उधर नहीं करते

    उन्होंने कहा हम लोग कभी परिवार के लिए इधर-उधर नहीं करते हैं। केंद्र सरकार हर काम में सहयोग कर रही है राज्य सरकार लगातार काम कर रही है यह जिला विकसित होगा। कहा कि पचास लाख लोगों को सरकारी नौकरी व रोजगार दिया। आगे एक करोड़ युवाओं को रोजगार व नौकरी देंगे। 

    नीतीश कुमार ने कहा पहले नाम मात्र का स्वयं सहायता समूह था हम 2006 में विश्व बैंक से कर्जा लेकर स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दीदी कर दिया, उनके लिए सब तरह का काम किया आज वह एक करोड 40 लाख हो गया । 2024 से शहरी क्षेत्र में भी जीविका दीदी बनाना शुरू कर दिए हैं । 

    खबरें और भी

    महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण

    उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी निकाय में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण देने की भी बात कही । मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश सबसे अधिक महिला सिपाही बिहार में है। मैंने इसके लिए महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। मौके पर केन्द्रीय मंत्री जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी साथ रहे।

    सोनवर्षा राज प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय मैदान में जदयू प्रत्याशी रत्नेश सादा के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह ने की। जबकि संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय सिंह द्वारा किया गया। 

    विकास हर गांव और हर परिवार तक पहुंचे

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए जनता फिर एक बार जदयू उम्मीदवारों को समर्थन दें। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए गए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया है और अब हमारा लक्ष्य है कि विकास हर गांव और हर परिवार तक पहुंचे। मौके पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा, सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा के लोजपा(आर) प्रत्याशी संजय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, जदयू व्ययसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मुन्ना, संजीव यादव उर्फ रूपी, बाबू साहब मंडल, हरदेव मुखिया समेत एनडीए के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।