Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जलती चिता से सहरसा पुलिस ने निकाली नवविवाहिता की लाश, ढाई महीने पहले मौसेरे भाई-बहन ने किया था प्रेम विवाह

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 02:04 PM (GMT+05:30)

    सहरसा में एक नवविवाहिता का शव जलती चिता से बरामद किया गया, जिसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। ढाई माह पहले प्रेम विवाह करने वाली रागिनी के माय ...और पढ़ें

    घरवालों से पूछतात करती पुलिस की टीम

    घरवालों से पूछतात करती पुलिस की टीम

    HighLights

    1. सहरसा पुलिस ने जलती चिता से नवविवाहिता का शव निकाला।

    2. ढाई माह पहले मौसेरे भाई से प्रेम विवाह किया था।

    3. मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, ससुराल पक्ष फरार।

    संवाद सूत्र, पस्तपार (सहरसा)। जम्हरा पंचायत स्थित भद्दीकला वार्ड 14 में बुधवार को एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। पुलिस ने सूचना के बाद जलाने से पहले शव बरामद कर लिया। नवविवाहिता का पति व अन्य फरार हैं। इधर लड़की के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    थाना अध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि भद्दीकला निवासी माधव कुमार यादव की पत्नी रागिनी कुमारी 21 वर्ष का गुप्त रूप से दाह-संस्कार किया जा रहा है। सत्यापन के लिए देर शाम मध्य विद्यालय भद्दीकला के समीप एक बसबाड़ी में जैसे ही पुलिस पहुंची सभी भाग निकले। शव को मुखाग्नि भी दे दिया गया था। 

    आग पकड़ने से पहले शव को निकाला

    पुलिस ने तत्परता दिखाते चिता में पूर्ण रूप आग पकड़ने से पहले शव को निकालकर कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने अपने स्तर से मृतका के मायके वालों को सूचना दी। गुरुवार की सुबह मृतका के मायके वाले भागलपुर जिला के खरीक बाजार स्थित पात्र टोला से मां गुंजन देवी अपने परिजनों के साथ पहुंची। 

    थानाध्यक्ष ने मृतका की मां से जानकारी लेते कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम में भेजा। वहीं घटना स्थल पर एसएफएल की टीम पहुंच कर जांच में किया।

    ढाई माह पहले भागकर की शादी

    रागनी की मां गुंजन देवी ने बताया कि रिश्ते का मौसेरा भाई भद्दीकला निवासी माधव कुमार यादव पिता नवल किशोर यादव से इंटर पास उनकी पुत्री रागनी से ढाई माह पूर्व भगाकर प्रेम विवाह कर लिया था। रागनी अपने ससुराल भद्दीकला में पति के घर रहती थी। 

    खबरें और भी

    गुंजन देवी ने बताया कि उनको पांच लड़की एवं एक लड़का है। जिसमें रागनी कुमारी दूसरी थी। बड़ी लड़की अविवाहित है। मौसरा भाई रहने के कारण गुंजन देवी के घर आना जाना था। उसी में रिश्ते की भगिनी से प्रेम प्रसंग के बाद भगाकर शादी कर लिया था। 

    बालिग रहने के कारण लड़की के परिजन ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। बुधवार को भद्दीकला स्थित ससुराल में उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। उन्हें घटना की जानकारी पतरघट पुलिस द्वारा दी गई।

    गुप्त रूप से कर रहे थे दाह-संस्कार

    मृतका का पति माधव कुमार यादव तीन भाई में छोटा है। बड़ा भाई संतोष यादव अपने परिवार के साथ गांव में रहता है। दूसरा भाई मंतोष यादव अपने परिवार के साथ नेपाल में रहता है। मृतका का पति माधव बीए कर पूर्व में किसी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। 

    शादी के बाद से पत्नी रागिनी और अपने मां अहिल्या देवी के साथ घर पर रहता था। जहां बुधवार के दिन रागनी की हत्या कर बगैर किसी को कोई जानकारी दिया देर शाम गुप्त रूप से दाह-संस्कार किया जा रहा था।

    थाना अध्यक्ष ने कहा शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा गया है। मृतका के मायके पक्ष द्वारा आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़ फरार हैं।