Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका गांधी ने भी निकाली भड़ास... कहा- नीतीश का रिमोट मोदी के पास, बिहार वालों को दोनों झांसा दे रहे

    By Vijay Kumar Singh Edited By: Alok Shahi
    Updated: Tue, 04 Nov 2025 07:13 AM (IST)

    Priyanka Gandhi Bihar Rally: बिहार के सहरसा में प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में बदलाव जरूरी है। सभा के दौरान उन्होंने महिलाओं से विशेष अपील की कि आ ...और पढ़ें

    Priyanka Gandhi Bihar Rally: प्रियंका गांधी ने बिहार के सहरसा में जनसभा को संबोधित किया।

    Priyanka Gandhi Bihar Rally: प्रियंका गांधी ने बिहार के सहरसा में जनसभा को संबोधित किया।

    HighLights

    1. कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा ने सोनवर्षा में चुनावी सभा को किया संबोधित


    2. प्रियंका ने कहा, बिहार के 65 लाख लोगों का नाम काटकर छीने जा रहे अधिकार

    संवाद सूत्र, सोनवर्षा राज (सहरसा)। Priyanka Gandhi Bihar Rally बिहार के सहरसा में सोनवर्षा राज प्रखंड मुख्यालय स्थित सर हरिवल्लभ इंस्टीट्यूशन उच्च विद्यालय के मैदान में सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची। कहा कि केंद्र सरकार ने अच्छे दिन और रोजगार के बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन आज युवाओं के पास काम नहीं, किसानों को उसकी फसल का उचित समर्थन व न्यूनतम दाम नहीं मिल रहा है।

    प्रियंका गांधी ने एनडीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार की सरकार नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं। बिहार की सरकार दिल्ली से नियंत्रित की जाती है। आज बिहार में बिहार के मुख्यमंत्री का भी सम्मान नहीं है।

    एनडीए सरकार साजिश के तहत आपके वोट को खतरे में डाल रही है। बिहार के 65 लाख लोगों का नाम काटकर उनके अधिकारों को छीना जा रहा है। बिहार सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। युवा रोजगार व अपने अधिकारों के लिए सड़क पर हैं।

    उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव जरूरी है। सभा के दौरान उन्होंने महिलाओं से विशेष अपील की कि आपका ध्यान भटकाने के लिए चुनाव से पूर्व 10 हजार रुपये बांटा गया, अगर बांटना ही था तो 20 सालों से सरकार है पहले क्यों नहीं बांटा। इनके झांसे में नहीं आना है। महिलाएं आगे बढ़कर अपनी ताकत का इस्तेमाल करें। बदलाव तब आएगा जब महिलाएं आगे आएंगी।

    खबरें और भी

    सभा को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि मेरी लड़ाई कोशी ओर सीमांचल को दुनिया में नंबर वन करने की है। मेरी लड़ाई बेरोजगारी, पलायन ओर सुदृढ शिक्षा को लेकर है। कहा कि आने वाले समय में सोनवर्षाराज को रेलवे से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में यूपी बाराबांकी सांसद तनुज पुनिया, सासाराम सांसद मनोज राम, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, तारानंद सदा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुन्ना, उमाशंकर सिंह मुनजी, निर्मल सिंह, सुभाष यादव, ललन यादव समेत महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

    कोसी व सीमांचल को नंबर वन बनाने की है लड़ाई : पप्पू

    6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को मुख्यालय स्थित सर हरिवल्लभ इंस्टीट्यूशन उच्च विद्यालय के मैदान में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उनके आगमन को लेकर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मैदान खचाखच भरा रहा।

    उत्साह इतना अधिक था कि लोग विद्यालय की दीवारों, आसपास के मकानों की छतों, बसों और टैम्पुओं पर चढ़कर प्रियंका गांधी का भाषण देखने और सुनने लगे।सभा के दौरान प्रियंका गांधी ने क्षेत्र की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी सरिता पासवान के पक्ष में मतदान की अपील की और केंद्र तथा राज्य सरकार की नीतियों पर भी जमकर प्रहार किया।

    मौके पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित थे। सभा को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि मेरी लड़ाई कोशी ओर सीमांचल को दुनिया में नंबर वन करने की है। मेरी लड़ाई बेरोजगारी, पलायन ओर सुदृढ शिक्षा को लेकर है। कहा कि आने वाले समय में सोनवर्षाराज को रेलवे से जोड़ा जाएगा।